Toll Rates Increased: एक्सप्रेसवे पर सफर करना हुआ महंगा, Toll Tax में ₹85 तक की बढ़ोतरी – RGH NEWS
बिजनेस

Toll Rates Increased: एक्सप्रेसवे पर सफर करना हुआ महंगा, Toll Tax में ₹85 तक की बढ़ोतरी

Toll Rates Increased उत्तर प्रदेश के शानदार एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 से सफर थोड़ा महंगा हो गया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) ने नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टोल की नई दरें लागू कर दी हैं। अगर आप आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल या बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले हैं, तो अपनी जेब और फास्टैग (FASTag) बैलेंस दोनों का ख्याल रखें, क्योंकि टोल शुल्क में ₹5 से लेकर ₹85 तक का इजाफा किया गया है।

 

Read more Rashifal For Today: इन पांच राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है कोई बड़ी कामयाबी, पढ़ें 3 अप्रैल का राशिफल

 

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे

आगरा से लखनऊ के बीच का सफर अब आपकी जेब पर थोड़ा और भारी पड़ेगा। यूपीडा द्वारा जारी नई लिस्ट के अनुसार, इस एक्सप्रेसवे पर अब दोपहिया, तिपहिया और ट्रैक्टर के लिए टोल की दर ₹335 निर्धारित की गई है। लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों के लिए यह वार्षिक संशोधन हर साल की तरह इस बार भी लागू किया गया है।

वाहन के प्रकार वर्तमान टोल दर (₹) पुरानी टोल दर (₹)
टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, लीगली रजिस्टर ट्रैक्टर 335 330
कार, जीप, वैन या एलएमवी 675 665
हल्के व्यावसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बस 1065 1045
बस या ट्रक 2150 2100
भारी निर्माण कार्य मशीन, ईएमई, एमएवी (3 से 6 धुरी वाले वाहन) 3290 3225
विशाल आकार के यान (7 या अधिक धुरी वाले वाहन) 4230 4145

 

 

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे

Toll Rates Increasedपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर छोटे वाहनों (दोपहिया और तिपहिया) के लिए बड़ी राहत दी गई है। यहां दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए टोल टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यात्रियों को पहले की तरह ही ₹350 का भुगतान करना होगा।

Related Articles

Back to top button