Today Horoscope: इन तीन राशिवालों के लिए खास रहेगा दिन , जमकर होगी पैसों की बारिश

Today Horoscope नई दिल्ली : साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। यह ग्रहण मीन राशि में लगने जा रहा है। भारत में सूर्य ग्रहण का समय 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से 2 बजकर 20 मिनट तक है। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इसी कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
अमावस्या पर लगेगा ग्रहण
यह सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और चैत्र महीने की अमावस्या को लगेगा। इतना ही नहीं चैत्र नवरात्रि की घटस्थापना के मुहूर्त से कुछ देर पहले ही यह सूर्य ग्रहण समाप्त होगा। ऐसे में लोगों के मन में घटस्थापना और नवरात्रि पूजा को लेकर भी असमंजस है। हालांकि भारत में दिखाई ना देने से नवरात्रि पूजा और घटस्थापना पर सूर्य ग्रहण का कोई असर नहीं होगा। लेकिन इस सूर्य ग्रहण का राशियों पर शुभ-अशुभ असर रहेगा।
सूर्य ग्रहण पर चमकेगी इन राशिवालों की किस्मत
मेष राशि
साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि वालों के लिए बहुत शुभ फलदायी है। यह ग्रहण इन लोगों के सपने पूरे कर सकता है. बिजनेस करने वालों को बड़ा लाभ देगा। जो लोग नया काम शुरू करने जा रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह समय धन-दौलत दिलाएगा। जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
वृषभ राशि
8 अप्रैल को चैत्र अमावस्या पर लग रहा सूर्य वृषभ वालों के लिए बहुत लाभकारी माना जा रहा है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको अच्छी नौकरी प्राप्त होगी। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। मौजूदा नौकरी में प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं। यह समय करियर में ऊंचाइयां देगा। साथ ही आप बचत करने में सफल रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से जुड़े काम करने वालों को बड़ा लाभ हो सकता है।
मकर राशि
Today Horoscope नवरात्रि घटस्थापना से पहले लग रहा सूर्य ग्रहण मकर राशि वालों के लिए भी शुभ है। यह इन जातकों के लिए गोल्डन पीरियड की शुरुआत कर सकता है। कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी महतऐ्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है। आर्थिक उन्नति होगी। आपके जीवन में सुख, समृद्धि बढ़ेगी। आप आनंदपूर्वक समय बिताएंगे।