राशिफल

Today Horoscope: जल्द बदेलगा इन राशि के जातकों का भाग्य, छप्पड़ फाड़ के आएगा धन

Today Horoscope आज पूरे देशभर में होली त्योहार का रंग लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। होली के दिन बुधदेव की कृपा लोगों पर बनी रहेगी। ज्योतिष के अनुसार रविवार 24 मार्च को सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बना है। इस शुभ योग में मिथुन और वृश्चिक राशि वालों को जबर्दस्‍त लाभ होगा। कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी। आपको भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा। आपकी धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी और सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपको मान सम्‍मान प्राप्‍त होगा और परिवार के साथ मिलकर होली की खुशियां मनाएंगे।

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन हर काम को काफी समझदारी से करने का है। आज आपसी बातचीत में काफी संयम रखें तो आपको फायदा होगा। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति और बेहतर होगी और काम धंधा अच्‍छा चलेगा।

तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी लाभ देने वाला है और आज आपके विवाद सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्ट आपके जल्‍द ही आरंभ हो जाएंगे। ज़मीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा कर सकते हैं। बेहतर होगा कि हर फैसला काफी सोचकर करें। वरना आपको पछताना पड़ सकता है।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी सृजनात्मक है और उसमें आपको लाभ होगा। जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी सहयोग करेंगे। रात्रि में विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को आज आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होगी। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अतः कार्यशील रहें। परिवार में सुख शान्ति और स्थिरता का आनन्द उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

कुंभ राशि
Today Horoscope : कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपको आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्‍त होगी। खानपान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोचसमझकर करें। धन के मामले में किसी से लेनदेन न करें। आपको किसी प्रकार की परेशानी हो सकती है।

 

Related Articles

Back to top button