बिजनेस

Today Gold Rate 6 August: ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सोना, चांदी में भी तेजी जारी, देखें आज का लेटेस्ट रेट….

Today Gold Rate 6 August सोने की तेजी जारी है। बुधवार को गोल्ड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। बुधवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव करीब 600 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 100672 पर पहुंच गया। पहली बार सोना इस स्तर पर पहुंचा है। गोल्ड अपने पिछले ऑल टाइम हाई 100533 के स्तर से ऊपर निकल गया है।

 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, सोने की कीमतें ₹1,00,672 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गईं। यह पिछले भाव ₹1,00,076 से ₹596 के इजाफे को दिखा रहा और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच सोने को लेकर जो मांग बढ़ रही है, उसका सबूत है। सोने के अलावा चांदी भी चमक रही है

चाँदी की कीमतों में भी तेज़ उछाल आया और यह ₹1,154 बढ़कर ₹1,13,576 प्रति किलो हो गई। 23 जुलाई को चाँदी 115850 प्रति किलोग्राम के अपने ऑल टाइम हाई पहुँच गई थी। 6 अगस्त को दोपहर 1 बजे MCX की वेबसाइट पर सोने का भाव (MCX Gold) 101089 प्रति 10 ग्राम था और चांदी की कीमत 113445 (MCX Silver) प्रति किलोग्राम थी।

 

Read more Chhattisgarh Constable Bharti: छत्तीसगढ़ में आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 27 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन…

 

 

24 कैरेट गोल्ड की कीमत जहां 100672 पहुंच गईं। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 92216 प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट गोल्ड के प्रति 10 ग्राम की कीमत फिलहाल 75504 रुपये है।

क्या है तेजी की वजह?

वैश्विक अनिश्चितता

जियो-पॉलिटिकल तनाव

फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में बदलाव की संभावना

 

रूपये में गिरावट

अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतें (24 कैरेट / 22 कैरेट)

दिल्ली – ₹1,02,480 / ₹93,950

मुंबई – ₹1,02,330 / ₹93,800

कोलकाता – ₹1,02,330 / ₹93,800

चेन्नई – ₹1,02,330 / ₹93,800

भोपाल – ₹1,02,270 / ₹93,850 इस साल सोना ₹1.04 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुँच सकता है

 

Today Gold Rate 6 Augustकेडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया के अनुसार, लगातार भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी ट्रेड टैरिफ सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की वैश्विक मांग को बढ़ा रहे हैं। केडिया ने कहा कि मौजूदा रुझान को देखते हुए, इस साल सोना ₹1,04,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुँच सकता है। चाँदी भी ₹1,30,000 प्रति किलोग्राम तक पहुँच सकती

Related Articles

Back to top button