छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Today Cg News: मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना : लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण

Today Cg News:   धमतरी 11 फरवरी 2026

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी है। सहायक परियोजना अधिकारी, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष तक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास और न्यूनतम 5 फीट 6 इंच ऊंचाई वाले पुरूष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह जल वितरण संचालक(नलजल मित्र), असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, टेक्सी ड्रायवर, रिटेल (सेल्समेन), एफटीसीपी (कम्प्यूटर हार्डवेयर) प्रशिक्षण के लिए दसवीं पास तथा फील्ड टेक्नीशियन-एसी रिपेयरिंग प्रशिक्षण के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास होना अनिवार्य है।
प्रशिक्षण के लिए इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साईज फोटो आदि दस्तावेज के साथ सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में आवेदन जमा कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button