छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Today CG News: छत्तीसगढ़ में PM मोदी 5 रेलवे स्टेशनों का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण, 22 मई को मिलेगी सौगात…

Today CG News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 22 मई, को छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इन सभी रेलवे स्टेशंस को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किया गया है। अंबिकापुर में इसे लेकर कार्यक्रम भी होगा, यहां CM साय मौजूद रहेंगे। PM मोदी वर्चुअली छत्तीसगढ़ के स्टेशंस का उद्घाटन करेंगे।

 

छत्तीसगढ़ राज्य के कुल 32 रेलवे स्टेशनों का चयन इस योजना के तहत किया गया है, जिन पर कुल अनुमानित लागत 1680 करोड़ है। इसमें से 5 पर काम पूरा हो चुका है। जिनका PM उद्घाटन करेंगे।

 

5 स्टेशन में रायपुर का उरकुरा रेलवे स्टेशन भी है जिसे संवारा गया है। इस स्टेशन को श्रमिक और बस्तर आर्ट थीम पर सजाया गया है। रेलवे के सीनियर डीसीएम अवधेश त्रिवेदी ने बताया कि, यहां इंडस्ट्रियल एरिया के काफी लोग सफर करते हैं उनकी सुविधा का ध्यान रखा गया है। एसी वेटिंग एरिया और महिलाओं के लिए अलग वेटिंग एरिया बनाया गया है। CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं।

 

Read more Top News In Raigarh: रेलवे स्टेशन और मेडिकल कॉलेज से ऑटो किराया शहर के प्रमुख स्थानों में करें चस्पा-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

 

 

Today CG News5 स्टेशन में ये सुविधाएं लाई गई हैं • मॉडर्न यात्री सुविधाएं, जैसे आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, लिफ्ट, एस्कलेटर • डिजिटल सूचना प्रणाली और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड • ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा, वर्षा जल संचयन, ऊर्जा दक्षता • स्टेशन परिसरों का सौंदर्यीकरण, भित्तिचित्र, हरित क्षेत्र और स्थानीय संस्कृति को दर्शाने वाले तत्व • दिव्यांगजन के लिए सुगम पहुंच, रैम्प • व्यवस्थित यातायात और पार्किंग व्यवस्था

Related Articles

Back to top button