अपने कुकर्म को छुपाने कलेजे के टुकड़े को दी दर्दनाक मौत….एक ऐसी ‘कलयुगी मां’ की कहानी….कहानी पढ़कर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे…

अनूपपुर क्राइम न्यूज: ‘पूत कपूत सुने हैं, पर ना माता सुनी कुमाता… ये शब्द आपको हमेशा सुनने को मिलती होगी। लेकिन ये कलयुग है, यहां सबकुछ संभव है। आज हम आपको एक ऐसी ‘कलयुगी मां’ की कहानी बता रहे हैं, जिसने अपने कुकर्म को छुपाने के लिए अपने कलेजे के टुकड़े को ही दर्दनाक मौत दी। इस महिला की कहानी पढ़कर आपके भी रोंगते खड़े हो जाएंगे।
दरअसल जिला सिवान, बिहार का रहने वाला संजीत पंडित अपनी पत्नी पुष्पा देवी अनूपपुर के मैरटोला रोड बिजुरी स्थित माइनस कॉलोनी वार्ड क्रमांक-4 में रहता है। पुष्पा देवी 3 अप्रैल को अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ अलग कमरे में दरवाजा बंद कर सो रही थी। रात लगभग 12 बजे लगभग महिला अचानक रोते हुये चिल्लाई। उसने बच्चे के दूध न पीने की बात कही। ध्यान से देखा गया तो बच्चे के मुंह से खून निकला हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांचे के दौरान जो जानकारी निकलकर सामने आई, उससे पुलिस भी चौंक गई।
दरअसल संजीत पंडित अपनी पत्नी को चार-पांच महीने के लिए मायका छोड़ आया था। उसी दौरान मायके में रहते हुए महिला गर्भवती हो गई। उसने इसकी जानकारी पति को दी। खैर महिला ने 9 महीने बाद बेटे को जन्म दिया। हालांकि बेटे के जन्म होने के बाद भी संजीत पंडित उसे अपना बेटा नहीं मानता था। उसे शक था कि जब मैंने चार-पांच महिने तक पत्नी के साथ संबंध नहीं बनाया तो वो गर्भवती कैसे हो सकती है। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। संजीव पंडित ने आने वाले 14 अप्रैल को सिवान जाने का प्लान बनाया था। उसने पत्नी को बताय़ा था बिहार जाने के बाद बच्चे का डीएनए टेस्ट करवाएगा
पति की बात सुनने के बाद महिला को अपने कुकर्म से पर्दा हटता हुआ दिखा। इसके बाद उसने अपने कलेेजे के टुकड़े को ही रास्ते से हटाने का प्लान तैयार कर लिया। 3 अप्रैल की रात बेटे को लेकर अगल कमरे में सोने चली गई। इसके बाद आधी रातच को महिला ने अपने मासूम बेटे अविनाश की गला दबाकर दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी। पोष्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करना आया है। इसके बाद पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।



