TMC नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत; 7 घायल.... – RGH NEWS
अन्य खबर

TMC नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत; 7 घायल….

West Bengal Panchayat Polls Violence: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कूचबिहार दौरे के दूसरे दिन भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच संघर्ष की घटना घटी है. इसमें एक टीएमसी कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हो गये हैं.पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के पहले मंगलवार की सुबह कूचबिहार जिले के दिनहाटा में एक तृणमूल कार्यकर्ता के घर पर घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं. इससे एक टीएमसी कार्यकर्ता की जान चली गई. इस गोलीबारी में 7 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. पुलिस ने पूरी घटना में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. पिछले 19 दिनों में राज्य में पंचायत चुनाव के पूर्व हिंसा में 11 लोगों की मौत हो चुकी है.

पंचायत चुनाव शुरू होने के बाद से ही कूचबिहार की राजनीति गरमाई हुई है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कूचबिहार में चुनाव प्रचार शुरू करने के अगले दिन दिनहाट में गोलीबारी हुई.

 

 

Read more EPFO में Higher Pension की डेडलाइन आगे बढ़ी, अब जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन…

 

 

West Bengal Panchayat Polls Violenceबताया गया है कि सीमावर्ती गांव जरी धरला में तृणमूल और भाजपा के बीच विवाद हुआ. गीतलदाहा में बदमाशों ने एक तृणमूल कार्यकर्ता के घर में घुसकर गोलीबारी की. बाबू हक नाम के एक तृणमूल कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

Related Articles

Back to top button