हिंदुस्तानी बच्चों का ये रिकॉर्ड आपको चौंका देगा

Corona Vaccine: यूक्रेन युद्ध योगी सरकार 2.0 के शपथग्रहण के बीच एक ऐसी खबर भी सामने आयी
जो जितनी महत्वपूर्ण है उतनी ही सुकून देने वाली भी. कोरोना के ख़िलाफ़ जंग में हिंदुस्तानी बच्चों ने सारे रिकार्ड तोड़ डाले.
Corona Vaccineडोज़ एक करोड़ के पार
25 मार्च तक के आंकड़े बता रहे हैं कि 12-14 साल के बच्चों ने वैक्सीन लेने में किशोर
वयस्क,स्वास्थ्य कर्मियों यहाँ तक की फ़्रंट लाइन वर्कर्स को भी पीछे छोड़ दिया है.
सिर्फ़ 9 दिनों के अंदर बच्चों को लगाई जा रही डोज़ एक करोड़ के पार पहुँच गयी.
यानी कुल लक्ष्य का क़रीब एक चौथाई हिस्सा अभी हासिल कर लिया गया है.
सबसे हैरानी की बात ये है कि होली के दिन यानी 18 मार्च को भी 2.53 लाख बच्चों ने टीका लगवाया
इसके अगले दिन यानी 19 मैच को ये आंकड़ा लगभग डबल हो गया. 19 मैच को 5.50 लाख बच्चों को टीके लगे.
Corona Vaccine21 मार्च को तो कमाल
21 मार्च को तो कमाल हो गया, इस दिन 17.44 लाख बच्चों ने वैक्सीन लगवाई.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ इस देश में 12-14 साल के बच्चों की कुल तादाद 4.71 करोड़ है,
जिसमें से 1.02 करोड़ बच्चों ने कोरोना वैक्सीन लगवा ली है. अगले महीने से कई राज्यों में स्कूल खुलने वाले हैं, उससे पहले बच्चों ने जो कीर्तिमान बनाया है वो अपने आप में अजूबा है. माना जा रहा है कि अप्रैल के आख़िर तक 12-14 आयु वर्ग के क़रीब 90 फ़ीसदी बच्चे कोरोना कवच से लैस हो जाएंगे.
Corona Vaccine बच्चों की इस कामयाबी
बच्चों की इस कामयाबी में उनके अभिभावकों का भी बड़ा रोल है. कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश कैसे एक वायरस के आगे लाचार हो गया था, ये बात सभी अभिभावकों को पता है. कोई भी ये नहीं चाहता कि उनके बच्चों का जीवन एक वायरस की भेंट चढ़ जाए. इसमें कोई दो राय नहीं कि केवल जागरूकता से ही कोरोना के खिलाफ ऐसा रिकॉर्ड हासिल किया जा सकता है.



