स्कूल खुलने के समय में हो सकता है परिवर्तन- शिक्षा मंत्री

रायपुर न्यूज: बढ़ती गर्मी को देखते हुए विद्यार्थियों के सुरक्षा को मद्देनजर स्कूल खुलने के समय में बदलाव किया जाएगा. जिसके लिए स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेम साय सिंह टेकाम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है. स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेम साय सिंह टेकाम ने कहा कि तापमान में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए स्कूल सुबह लगाया जाएगा. इसके लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है. वहीं, गर्मी की छुट्टी में कटौती की गई है. कटौती के दिनों में लर्निंग लॉस विद्यार्थियों का स्तर ऊंचा उठाने के लिए रणनीति पूर्वक काम किया जाएगा. कोरोना काल में जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई करने की कोशिश की जाएगी.
मंत्री डॉक्टर प्रेम साय सिंह टेकाम
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेम साय सिंह टेकाम ने कहा मार्च में ही बढ़ते गर्मी को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल का समय बदलने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. क्योंकि स्कूल अप्रैल माह में भी संचालित किया जाएगा. गर्मी की छुट्टी में कटौती इसलिए किया गया, क्योंकि कोरोना काल की वजह से लंबे समय से स्कूल बंद रहा है. ऐसे में सर्वे कराया गया जिसमें विद्यार्थियों का स्तर गिरा हैं, विद्यार्थियों में कई तरह की कमियां देखी जा रही है. जैसे पढ़ने में दिक्कत, लिखने में दिक्कत, अंग्रेजी नहीं पर पाना, गणित के सवाल हल नहीं कर पाना जैसे बहुत से बच्चों में पाया गया है.
रणनीति और वह अध्ययन
इसलिए इस कमियों को दूर करने के लिए रणनीति और वह अध्ययन कराया जाएगा, यह समस्या ज्यादातर प्राथमिक क्लास के विद्यार्थियों में हैं. शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए ऐसे विद्यार्थियों का क्लास लिया जाएगा और गर्मी से विद्यार्थी प्रभावी ना इसलिए उनकी क्लास सुबह लगाने का निर्देश दिया गया है. शिक्षा का स्तर उठाना भी जरूरी है इसके साथ ही विद्यार्थियों की सुरक्षा भी जरूरी है.



