The Kerala Story Trailer : रूह कंपा देने वाला ट्रेलर रिलीज – RGH NEWS
मनोरंजन

The Kerala Story Trailer : रूह कंपा देने वाला ट्रेलर रिलीज

The Kerala Story Trailer मुंबई । अदा शर्मा की नई फिल्म The Kerala Story का Trailer रिलीज हो गया है। इस फिल्म का ट्रेलर कई लोगो को चुभ सकता है। फिल्म की कहानी धर्मातरण और आतंकवाद जैसे नेशनल मुद्दे पर आधारित है। ट्रेलर की शुरुआत एक हंसते-खेलते परिवार होती है लेकिन जैसे जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है फिल्म की कहानी एक नया मोड़ ले लेती है। शालिनी उन्नीकृष्णन नाम की एक लड़की कैसे हिंदू से मुस्लिम बन जाती है। फिर से उसे आतंकवाद में धकेलने का प्रयास किया जाता है।

Read more: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 28 अप्रैल को कुरूद विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल

ट्रेलर में अदा शर्मा कि अदा आपके रोंगटे खड़े कर देगी। serious issue पर बनी ये फिल्म आपको अंदर से झकझोर देगी। ट्रेलर को ज्यादा Authentic बनाने के लिए केरल के पूर्व सीएम वी एस अचुतानंदन के एक कथित बयान को भी शामिल किया गया है। जिसमें वो ये कहते हुए पाए गए कि अगले 20 वर्षों में केरल इस्लामिक स्टेट बन जाएगा। ये कहानी बस शालि‍नी की ही नहीं है बल्कि उसकी जैसी 32 हजार महिलाओं की है जो केरल से गायब हो चुकी हैं। ट्रेलर में आखिर में अदा शर्मा कहती हैं- मेरे जैसी हजारों लड़कियां हैं जो अपने घर से भागकर इस रेगिस्तान में दफन हो चुकी हैं।

 

Related Articles

Back to top button