छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मंहगाई की मार केंद्र को घेरेगी सरकार….

छत्तीसगढ़ न्यूज: छत्तीसगढ़ में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का तीन चरणों में आंदोलन होगा. आंदोलन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने चर्चा में बताया कि एआईसीसी से निर्देश मिले हैं कि, तीन चरणों में आंदोलन किए जाएं. जिसकी रूपरेखा बन गई है, कल पीएल पुनिया का दौरा भी है वे भी आंदोलन के संबंध में दिशा निर्देश देंगे. 31 मई 3 और 4 अप्रैल को बड़े पैमाने पर केंद्र के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा. केंद्र सरकार आम जनता को लूटने का काम कर रही है.

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि महंगाई मुक्त भारत के तहत तीन चरणों में हम आंदोलन कर रहे हैं. 31 मार्च को पेट्रोल पंप, गैस सिलेंडर और मोटरसाइकिल को माला पहनाया जाएगा. उसकी आरती उतारी जाएगी, हम क्रमबद्ध आंदोलन करेंगे और केंद्र में बैठी भाजपा आम जनता लूटने का काम कर रही है. उसके विरोध में कांग्रेस पार्टी सड़क में उतर रही है और आम जनता को राहत दिलाने के लिए लगातार धरना प्रदर्शन किया जाएगा.

वहीं गुरुवार को पीएल पुनिया छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे सबसे पहले सदस्यता अभियान और विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करेंगे, वे शाम को ही खैरागढ़ के लिए निकल जाएंगे. रात्त में वहां के वरिष्ठ नेताओं से समीक्षा बैठक लेंगे. सुबह भी वरिष्ठ नेताओं से बैठकर समीक्षा करेंगे. वहां जीत का मूलमंत्र भी देंगे.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button