बिजनेस

Teerth Darshan Yojna: बुजुर्गों के लिए खुशखबरी! इस राज्य के सरकार ने फ्री में करवा रही है तीर्थ यात्रा, जानिए कैसे करें आवेदन…

Teerth Darshan Yojna:मध्य प्रदेश के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी है. 1 फरवरी 2025 से एक बार फिर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू हो रही है. इस योजना के तहत एमपी के रहने वाले बुजुर्गों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा दर्शन करने का मौका मिलेगा. सरकार की तरफ से शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुजुर्ग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. इस योजना के तहत आपको किसी भी प्रकार का कोई खर्च नहीं होगा. सारा खर्च मध्य प्रदेश सरकार की ओर से किया जाएगा. कुछ नियमों का पालन कर आप भी इस योजना के लाभार्थी बन सकते हैं. योजना में आवेदन के लिए तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है.

 

मध्य प्रदेश में 1 फरवरी 2025 से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू होने जा रही है. इस योजना के माध्यम से सभी बुजुर्ग व्यक्ति और महिलाओं को फ्री में तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी.

इस योजना के जरिए बुजुर्ग व्यक्ति और महिलाएं कई जगहों पर तीर्थ यात्रा कर उनके दर्शन कर सकेंगे. शिरडी यात्रा के लिए योजना के अंतर्गत आवेदन की आखिरी तारीख 21 जनवरी 2025 है.

Teerth Darshan Yojnaयोजना के तहत आवेदनकर्ता मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए. आवेदक की उम्र 60 या उससे अधिक की होनी चाहिए. महिलाओं को उम्र सीमा में छूट दी गई है. महिलाओं को 58 साल का होना अनिवार्य है. आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए. अगर आप ग्रुप में यात्रा करना चाहते हैं तो ग्रुप 25 लोगों से अधिक का नहीं होना चाहिए.

Related Articles

Back to top button