Tecno Camon Slim: 5600mAh की बैटरी के साथ Tecno ने लॉन्च किया एक और Slim फोन, जानें कीमत और फीचर्स – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Tecno Camon Slim: 5600mAh की बैटरी के साथ Tecno ने लॉन्च किया एक और Slim फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Tecno Camon Slim की खास बात इसका डिजाइन है। ट्रांशन होल्डिंग की कंपनी का यह सस्ता फोन स्लिम डिजाइन के साथ आता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो हॉरिजॉन्टली अलाइंड है। वहीं, इसके फ्रंट में सेंटर अलाइंड सेल्फी कैमरा मिलेगा। इस फोन को कंपनी ने Burgundy Red, Jungle Green, New Mondrian, Prism Black और Van Gogh Blue कलर में पेश किया है।

 

Tecno Camon Slim के फीचर्स

यह स्मार्टफोन 6.78 इंच के बड़े AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5K है और यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड HiOS 16.2 दिया गया है। कंपनी फोन के साथ तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपग्रेड ऑफर कर रही है।

 

Read more Qatar Gas Plant Blast: LNG गैस प्लांट में भीषण विस्फोट से 13 लोगों की दर्दनाक मौत! 66 घायल, कई अब भी लापता

 

 

Tecno का यह नया स्लिम फोन MediaTek Helio G200 Ultimate चिपसेट पर काम करता है। फोन में 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। यह एक 4G चिपसेट है, जो 12 लेयर कूलिंग सिस्टम सपोर्ट के साथ आता है। इसमें स्टेनलेस स्टील वेपर चेंबर दिया गया है।

 

354 मिनी LED लाइटिंग

कैमरे की बात करें तो Tecno Camon Slim में 50MP का कैमरा मिलता है। कंपनी ने इसमें Sony LYT 600 सेंसर यूज किया है। इसके साथ एक फ्लिकर सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 32MP का कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें 354 मिनी LED मल्टी-सीन लाइटिंग इफेक्ट मिलेगा। इसके बैक में एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें इनकमिंग कॉल, मैसेज और चार्जिंग स्टेटस मिलेगा।

 

Tecno Camon Slimकनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो यह फोन 4G, NFC, WiFi, GPS, USB Type C, OTG जैसे फीचर्स से लैस है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और डॉल्वी एटमस का सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन IP69 + IP68 रेटिंग के साथ आता है। फोन पानी में डूबने और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा। साथ ही, इसमें मिलिट्री ग्रेड MIL STD 810 ड्यूरेबिलिटी मिलती है।

 

Related Articles

Back to top button