खेल

Team India: दूसरे टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को 86 रनों से रौंदा, सीरीज पर भी जमाया कब्जा

Team India दिल्ली: दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टी-20 में भी टीम इंडिया ने मेहमान बांग्लादेश के खिलाफ शानदार दर्ज की हैं। टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 86 रनों के बड़े अंतर से हराया है। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की थी और मेहमान टीम के सामने 222 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन बांग्लादेश 20 ओवर के खत्म होते तक 9 विकेट के नुकसान पर 135 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने तीन मुकाबलों के इस टी-20 सीरीज पर भी कब्ज़ा जमा लिया है। इस मैच में भारत के युवा बल्लेबाज नितीश रेड्डी ने तूफानी खेल दिखाया और महज 34 गेंदों पर 74 रनों की धुंआधार पारी खेली। नितीश ने दूसरी पारी में भी कमाल दिखाया और 23 रन देकर बांग्लादेश के दो अहम् विकेट भी चटकाएं। इस श्रृंखला का अगला और आखिरी मुकाबला हैदराबाद में 12 अक्टूबर यानी दशहरे के दिन खेला जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button