Tata Group का ये शेयर बना मल्टीबैगर, 3 महीने में निवेशकों का पैसा हुआ डबल; क्या है कंपनी का बिजनेस

Tata Stock : 3 The Tata Investment Corporation is one example of a company that offers investment services. टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के स्टॉक्स पिछले हफ्ते के ट्रेडिंग सेशन में 47 फीसदी से ज्यादा उछल गया. 15 सितंबर 2022 के सेशन में शेयर ने BSE पर 2886.50 रुपये का 52 हफ्ते का टॉप बनाया. पिछले 3 महीने का इस शेयर का चार्ट देखें, तो यह डबल से ज्यादा उछल चुका है.
Also read SBI ने सीनियर सिटीजन कस्टमर्स को दी GOOD न्यूज, FD पर दे रहा ज्यादा ब्याज
3 महीने में पैसा डबल
टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (TICL) के शेयर में बीते तीन महीने में 125 फीसदी का तगड़ा रिटर्न देखने को मिला है. इस दौरान शेयर का भाव 1231.35 रुपये (20 जून 2022) से बढ़कर 2763.90 रुपये (16 सितंबर 2022) पर पहुंच गया. 19 सितंबर 2022 के सेशन में शेयर में 2.4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. महज 1 महीने में अब तक कंपनी का शेयर करीब 81 फीसदी उछल चुका है. वहीं, बीते 6 महीने का रिटर्न 99 फीसदी से ज्यादा है.
क्या है TICL का बिजनेस
टाटा संस की कंपनी (TICL) – (NBFC), (RBI) . कंपनी लंबी अवधि के निवेश जैसे इक्विटी शेयर, डेट इन्स्ट्रूमेंट्स, लिमिस्टेड एंड अनलिस्टेड और कंपनियों के इक्विटी संबंधित सिक्युरिटीज में इन्वेस्टमेंट करती है.
Tata Stock : कंपनी की इनकम का बड़ा जरिया डिविडेंड, ब्याज और इन्वेस्टमेंट की बिक्री से होने वाला मुनाफा है. बेहतर पोर्टफोलियो मैनेजमेंट के जरिए टाटा इन्वेस्टमेंट ने निवेश का एक पोर्टफोलियो तैयार किया है. बता दें, जून तिमाही (Q1FY23) में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 66.5% बढ़कर 89.7 करोड़ रुपये पर दर्ज किया गया. कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 60 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)



