खेल

T20 World Cup: भारतीय गोंगाडी तृषा ने रचा इतिहास, U19 विश्व कप में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बनी…

 

T20 World Cupभारत और स्कॉटलैंड के बीच मैच में टीम इंडिया की गोंगाडी तृषा का धमाल देखने को मिला है। गोंगाडी तृषा ने इस मैच में स्कॉटलैंड की गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए शतक लगाया। इसके साथ ही गोंगाडी तृषा ने अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप में इतिहास रच दिया है।

 

शतक बनाने वाली बनीं पहली महिला क्रिकेटर

साल 2023 में अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप का पहला एडिशन खेला गया था, हालांकि उस दौरान कोई भी बल्लेबाज शतक बनाने में कामयाब नहीं हो पाईं थीं। वहीं अब दूसरे एडिशन में भारत की गोंगाडी तृषा ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। 53 गेंदों पर गोंगाडी तृषा ने अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए। इसके अलावा गोंगाडी आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गईं हैं।

T20 World Cup19 वर्षीय त्रिशा अंडर-19 महिला एशिया कप में भारत के लिए स्टार परफॉर्मर रहीं थीं, जहां वह शीर्ष रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। पांच मैचों में त्रिशा ने 53 की औसत और 120.45 की स्ट्राइक-रेट से 159 रन बनाए थे। जिससे भारत को लगातार जीत हासिल करने में मदद मिली थी। त्रिशा मौजूदा महिला टी20 विश्व कप में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं।

Related Articles

Back to top button