Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
राजनीतिक

T Raja Singh Resigns from BJP: BJP को बड़ा झटका, इस बड़े विधायक ने पार्टी से नाराज हो कर दिया इस्तीफा, खुद बताई फैसले की वजह..

T Raja Singh Resigns from BJP तेलंगाना में भाजपा को जोर का झटका लगा है। दरअसल भाजपा के फायरब्रांड नेता टी राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि टी राज सिंह ने प्रदेश में नए पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के बाद ये फैसला लिया है और सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा दिया है। बता दें कि टी राजा सिंह गोशामहल विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरते हैं और यहीं से ही वो विधानसभा पहुंचे हैं।

 

Read More: Chhattisgarh Today News: अधि रात रायपुर के 15 से अधिक पब और क्लब पर पुलिस की छापेमारी, युवक-युवतियों के बीच मची अफरा-तफरी…. मैनेजर समेत कई लोग गिरफ्तार

 

T Raja Singh Resigns from BJP बीजेपी MLA टी राजा सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बहुत से लोगों की चुप्पी को सहमति नहीं समझा जाना चाहिए। मैं सिर्फ़ अपने लिए नहीं, बल्कि उन अनगिनत कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के लिए बोल रहा हूं जो हमारे साथ आस्था के साथ खड़े थे और जो आज निराश महसूस कर रहे हैं। जय श्री राम

 

Read More: Chhatisgarh Latest News: मंत्रिपरिषद के निर्णय

 

T Raja Singh Resigns from BJPबताया जा रहा है कि बीजेपी आलाकमान ने एन रामचंद्र राव के नाम पर पार्टी के राज्य अध्यक्ष बनाने पर सहमति जताई है। पार्टी आलाकमान के इसी फैसले से नाराज होकर टी राजा सिंह ने अपना त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को भेज दिया है।

टी राजा सिंह ने भाजपा से इस्तीफा क्यों दिया?

टी राजा सिंह का इस्तीफा तेलंगाना बीजेपी नेतृत्व में बदलाव और कार्यकर्ताओं की अनदेखी को लेकर नाराजगी के चलते हुआ है।

क्या टी राजा सिंह ने भाजपा से इस्तीफा सार्वजनिक किया है?

हाँ, टी राजा सिंह का इस्तीफा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सार्वजनिक रूप से साझा किया गया है।

टी राजा सिंह किस विधानसभा सीट से विधायक हैं?

वे तेलंगाना की गोशामहल विधानसभा सीट से विधायक हैं।

क्या टी राजा सिंह किसी नई पार्टी में शामिल हो सकते हैं?

फिलहाल उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन टी राजा सिंह का इस्तीफा राजनीतिक समीकरणों में बदलाव का संकेत हो सकता है।

टी राजा सिंह का इस्तीफा तेलंगाना बीजेपी पर क्या असर डालेगा?

टी राजा सिंह का इस्तीफा बीजेपी के हिंदुत्व समर्थक वर्ग और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी को बढ़ा सकता है, जिससे पार्टी को आगामी चुनावों में चुनौती मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button