T I मनीष नागर को एल्डरमैन बिज्जू ठाकुर ने किया सम्मानित, मनीष नागर बने एक बार फिर.. – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

T I मनीष नागर को एल्डरमैन बिज्जू ठाकुर ने किया सम्मानित, मनीष नागर बने एक बार फिर..

RHGNEWS प्रशांत तिवारी: आज सुबह सैकड़ो की तादाद में कांग्रेसी नेता बिज्जु ठाकुर की अगुवाई में ढोल नगाड़ों के साथ कोतवाली थाना पहुंचकर कोतवाली टी आई मनीष नागर का सम्मान किया गया ।कोतवाली टी आई मनीष चंद्र नागर के सोशल पुलिसिंग की ख्याति सर्वत्र फैल रही है। दाह संस्कार , मासूम बच्चो के अभिभावक की तेरहवीं ,बच्ची का एडमिशन मामला हो या अन्य मामले तेज तर्रार कार्यवाही के साथ संवेदनशीलता की लगातार मिसाल देते आए है मनीष चंद्र नागर। कांग्रेसी नेता बिज्जु ठाकुर के नेतृत्व में आज कोतवाली थाना प्रभारी मनीष चंद्र नागर का सम्मान किया गया ।

क्या कहते है बिज्जू ठाकुर
शानदार पुलिसिंग के साथ समाज के हर तरफ इनका कार्य सराहनीय हैं। बहुत अच्छे कोतवाल है इनका कार्य सभी का दिल जीत लेता हैं।

क्या कहते है मनीष

नगर कोतवाल मनीष चंद्र नागर का कहना है कि ब्राह्मण परिवार के बच्चो के अभिभावक का निधन हो गया था उनका अंतिम संस्कार और दशगात्र कार्यक्रम बच्ची की पढ़ाई की व्यवस्था करना और अन्य कार्यों को किया हु।सोशल पुलिसिंग के तहत ऐसे कार्य किए जाते है।अच्छा लगता है । ऐसे कार्यों से आप रहे ना रहे लोगो को याद रह जाते है।

Related Articles

Back to top button