खेल

T-20 WorldCup: सेमीफाइनल में इंग्लैण्ड को हराकर भारत T-20 WorldCup के फाइनल में

T-20 WorldCup  गुयाना: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से हराया। बारबडोस में शनिवार (29 जून) को भारत के सामने साउथ अफ्रीका की चुनौती होगी। इसके साथ भारत ने 2022 में सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार का बदला ले लिया। इससे पहले उसने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट से बाहर होने पर मजबूर कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया पिछले साल 2 बार भारत को दर्द दिया था। वनडे वर्ल्ड कप 2023 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हराया था।

Read more : Kalki 2898 Collection Day 1: इस फिल्म ने पहले ही दिन की ताबड़तोड़ कमाई,देखे डिटेल

T-20 WorldCup गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में गुरुवार (27 जून) को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं। बारिश के कारण टॉस में लगभग 1.50 घंटे की देरी हुई। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे के बजाय 9.15 पर शुरू हुआ। भारतीय पारी में बारिश ने खलल डाला। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 39 गेंद पर 57 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंद पर 47 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 13 गेंद पर 23 रन बनाए। क्रिस जॉर्डन ने 3 विकेट लिए। रीस टॉप्ले,जोफ्रा आर्चर और सैम करन और आदिल रशीद को 1-1 विकेट मिले।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button