SUV और पिक-अप में भीषण टक्कर, 2 की मौत

2 Killed, 22 Injured in Road Accident in UP : बुलंदशहर। उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 22 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार यूपी के बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर बुधवार को एक एसयूवी व पिक-अप ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 22 अन्य लोग घायल हो गए
अपर जिलाधिकारी वी के गुप्ता ने बताया कि, ‘‘बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर आज सुबह एक एसयूवी समेत दो वाहनों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एसयूवी सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि 22 अन्य घायल हो गए।’’
उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिये पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बदायूं जिले के आशीष (30) और अलुवेश (31) के तौर पर हुई है।


