Summer special Train:गर्मी की छुट्टियों में बढ़ी भीड़ के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, 1800 समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी – RGH NEWS
देश

Summer special Train:गर्मी की छुट्टियों में बढ़ी भीड़ के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, 1800 समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

Summer special Train:गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है। बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 1800 समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई है। इनमें से 1500 से ज्यादा ट्रेनें उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए संचालित होंगी। इन स्पेशल ट्रेनों के जरिए लाखों अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे यात्रियों को सफर में काफी सुविधा मिलेगी।

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला

गर्मी के मौसम में हर साल बड़ी संख्या में लोग अपने घर जाते हैं, खासकर यूपी और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इन रूट्स पर सबसे ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में जरूरत पड़ने पर ट्रेनों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।

इन रूट्स पर सबसे ज्यादा ट्रेनें

रूट फेरे
आनंद विहार-लौकहा बाजार-आनंद विहार 185
नई दिल्ली-गया-नई दिल्ली 98
नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली 170
नई दिल्ली-दानापुर-नई दिल्ली 164
बरौनी-नई दिल्ली-बरौनी 91
दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा 91
दिल्ली-बनारस-दिल्ली 76
नई दिल्ली-लखनऊ-नई दिल्ली 26

3.5 लाख से ज्यादा एक्स्ट्रा सीटों की व्यवस्था

इन समर स्पेशल ट्रेनों के जरिए करीब 3.5 लाख एक्स्ट्रा सीटों का इंतजाम किया जाएगा। वहीं, अन्य जोन से भी उत्तर रेलवे के लिए एक्स्ट्रा ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे कुल मिलाकर लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी।

धार्मिक और चुनावी यात्राओं का भी ध्यान

रेलवे ने सिर्फ यूपी-बिहार ही नहीं, बल्कि अन्य जरूरतों को भी ध्यान में रखा है। पश्चिम बंगाल में चुनाव के चलते वहां जाने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई दिल्ली से स्पेशल ट्रेनें उपलब्ध कराई जा रही हैं।

यात्रा होगी आसान और आरामदायक

Summer special Train:रेलवे के इस फैसले से गर्मियों में यात्रा करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा। लंबी वेटिंग और भीड़भाड़ से जूझ रहे यात्रियों को अब बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button