Sukma Naxalites Surrender; अमित शाह के दौरे से पहले 21 नक्सलियों का सरेंडर, सिर पर था 76 लाख रुपए का ईनाम…

Sukma Naxalites Surrender छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले में आज लाल आतंक को बड़ा झटका लगा है। आज गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 76 लाख के इनामी 21 नक्सलियों ने IG पी. सुंदरराज के सामने सरेंडर कर दिया है। सभी ने SLR, इंसास, AK-47 जैसे ऑटोमैटिक हथियारों के साथ सरेंडर करते हुए मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है। सभी नक्सली कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं।
तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री
आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह के दौरे से पहले बड़ी संख्या में नक्सलियों का सरेंडर करना काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि अपने दौरे के दूसरे दिन यानी रविवार 08 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्र और प्रदेश के अधिकारियों के साथ (Naxalites Surrender News) नक्सलवाद पर एक हाईलेवल मीटिंग करने वाले हैं।
साल की शुरुआत से हो रहे बड़े आत्मसमर्पण
आपको बता दें, साल की शुरुआत होते ही सैकड़ों नक्सलियों के आत्मसमर्पण हुए हैं। Naxalites Surrender आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में कई खूंखार नक्सली जैसे बरसे देवा शामिल हैं, वहीं सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में भी हिड़मा जैसे कई खतरनाक नक्सलियों को मार गिराया है।
इस साल मार्च तक खत्म करना है नक्सलवाद
Sukma Naxalites Surrenderबता दें, केंद्र सरकार देशभर से नक्सलियों को खत्म करने के लिए अभियान चला रही है। नक्सली या तो सरेंडर कर रहे हैं और जो समर्पण नहीं कर रहे हैं, अभी भी हथियार उठाए हुए हैं, तो वे सुरक्षा बलों के हाथों एनकाउंटर में ढेर हो रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशभर से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए मार्च 2026 तक का लक्ष्य रखा है। यदि सरेंडर की पुष्टि होती है, तो इसे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। इससे बस्तर क्षेत्र में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लग सकता है और शांति स्थापना की दिशा में अहम कदम माना जाएगा।



