Sukhoi Fighter Jet Missing: वायुसेना का सुखोई-30 MKI फाइटर जेट रडार से गायब, सर्च ऑपरेशन शुरू – RGH NEWS
देश

Sukhoi Fighter Jet Missing: वायुसेना का सुखोई-30 MKI फाइटर जेट रडार से गायब, सर्च ऑपरेशन शुरू

Sukhoi Fighter Jet Missing भारतीय वायुसेना का सुखोई 30 MKi फाइटर जेट उड़ाने भरने के बाद रडार से गायब हो गया है। विमान के चालक से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। विमान की तलाश में वायुसेना ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। विमान इसी इलाके में रडार से अचानक गायब हो गया।

 

 

आखिरी बार शाम 7.42 बजे हुआ था संपर्क

भारतीय वायुसेना की ओर से आधिकारिक तौर पर बताया गया कि Su-30 MKI एयरक्राफ्ट ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7.42 बजे संपर्क में आया था। उसके बाद विमान से संपर्क नहीं हो पा रहा है। सर्च और रेस्क्यू मिशन शुरू कर दिया गया है।

 

read more New Governors Appointed: देश के कई राज्यों के बदले गए राज्यपाल-उपराज्यपाल, RN रवि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल नियुक्त…

 

ताकतवार लड़ाकू विमान है सुखोई 30 एमकेआई

Sukhoi Fighter Jet Missingबता दें कि सुखोई 30 एमकेआई विमान भारतीय वायुसेना की रीढ़ की हड्डी माना जाने वाला एक ताकतवार लड़ाकू विमान है। यह विमान हवा से हवा में युद्ध, हवा से जमीन पर हमला और समुद्री अभियानों में समान रूप से सक्षम है। इसमें दो शक्तिशाली इंजन लगे हैं और इसे उड़ाने के लिए दो पायलटों की जरूरत होती है। यह विमान हवा में ऐसे करतब दिखा सकता है जो अन्य विमानों के लिए असंभव है।

 

 

Related Articles

Back to top button