Student Suicide: महज तीन नंबरों से नहीं बन पाई स्कूल टॉपर, तो पेड़ पर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, मचा कोहराम ..

Student Suicide फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां हाई स्कूल में विद्यालय टॉपर बनने में तीन अंको से पीछे रह गई छात्रा ने सदमे में आकर सुसाइड कर लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को बगैर सूचना दिए ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, जाफरगंज थाना क्षेत्र के पांडेपुर गांव निवासी योगेंद्र सिंह पेशे से किसान हैं। योगेंद्र सिंह की 16 वर्षीय बेटी साक्षी सिंह शुरू से ही पढ़ने में होशियार थी

क्या हैं घटना?
जानकारी के मुताबिक, जाफरगंज थाना क्षेत्र के पांडेपुर गांव निवासी योगेंद्र सिंह पेशे से किसान हैं। योगेंद्र सिंह की 16 वर्षीय बेटी साक्षी सिंह शुरू से ही पढ़ने में होशियार थी। साक्षी फिरोजपुर स्थित कृष्णा इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा थी। छात्रा यूपी बोर्ड के सत्र 2023-24 के हाई स्कूल एग्जाम में शामिल हुई थी। बीते 20 अप्रैल को परीक्षा के परिणाम घोषित हुए थे।साक्षी को 600 अंक में 575 नंबर मिले थे। वहीं इसी स्कूल की एक छात्रा ने साक्षी से 3 अंक ज्यादा प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनी थी। स्कूल प्रबंधन ने दोनों मेधावी छात्राओं को सम्मानित भी किया था। तीन अंको से टॉपर न होने से साक्षी गुमसुम रहने लगी थी।
फांसी लगाकर की आत्महत्या
Student Suicide बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात घर के बगल में बने पशुबाड़े में खड़े नीम के पेड़ में फंदा लगाकर साक्षी ने आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन पशुबाड़ा गए तो नजारा देखकर स्तब्ध रह गए। इस घटना से जहां पूरे गांव में मातम छा गया, वहीं छात्रा का शव फंदे में लटकता देख कर परिजनों की चीख निकल पड़ी



