देश
रेपो रेट बढ़ने से शेयर बाजार में हाहाकार

Stock Market Updates : हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार ने सुबह में हरे निशान के साथ कारोबार की शुरुआत की. दिन में कारोबार के दौरान एलआईसी का आईपीओ खुलने से भी निवेशक उत्साहित दिखाई दिए. लेकिन दोपहर बाद आरबीआई की तरफ से रेपो रेट बढ़ाने से बाजार में बिकवाली का दौरान शुरू हो गया. देखते ही देखते सेंसेक्स 1500 अंक गिरकर 55,501 अंक के निचले लेवल पर आ गया.
दोपहर करीब 3 बजे सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर को हरे निशान के साथ कारोबार करते हुए देखा गया. इसी तरह निफ्टी 405.80 अंक टूटकर 16,663.30 पर कारोबार कर रहा है.



