बिजनेस

Stock Market Update: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट; Sensex 320 अंक टूटा, टाटा मोटर्स, Infosys, Wipro का ज्यादा नुकसान …

Stock Market Update हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 13 अक्टूबर को सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 82,200 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 25,200 पर है।

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट है। टाटा मोटर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफोसिस के शेयरों में 1% तक की गिरावट है। एशियन पेंट्स, जोमैटो और एयरटेल में बढ़त है।

 

वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में गिरावट है। NSE के IT, मेटल, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1% तक नीचे है। हेल्थकेयर और मीडिया सेक्टर में फ्लैट कारोबार है।

 

टाटा कैपिटल के शेयर 1% ऊपर लिस्ट

टाटा ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विस देनी वाली कंपनी टाटा कैपिटल के शेयर मार्केट में 1% प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 326 रुपए तय किया था, NSE और BSE पर लिस्टिंग 4 रुपए ऊपर 330 रुपए पर हुई। टाटा कैपिटल का IPO 6 अक्टूबर को ओपन हुआ था, जो कुल 1.95 गुना सब्सक्राइब हुआ।

 

ग्लोबल मार्केट में गिरावट, एशियाई बाजार 3% से ज्यादा गिरे

 

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.01% गिरकर 48,088 पर और कोरिया का कोस्पी 1.26% नीचे 3,564 पर कारोबार कर रहे हैं।

हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 3.14% नीचे 25,463 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.30% गिरावट के साथ 3,846 पर कारोबार कर रहा है।

10 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.90% गिरकर 45,480 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 3.56% और S&P 500 में 2.71% की गिरावट रही।

 

Read more IRCTC Regret Status Removed: दिवाली–छठ पर रेलवे ने बढ़ाईं 30 लाख सीटें, अब हर किसी को मिलेगा कन्फर्म टिकट!

10 अक्टूबर को FII ने 1,708 करोड़ के शेयर्स खरीदे

 

10 अक्टूबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 459.20 करोड़ और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,707.83 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।

अक्टूबर महीने में विदेशी निवेशकों ने अब तक ₹213.04 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 11,797.01 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।

Stock Market Update सितंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹35,301.36 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹65,343.59 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

Related Articles

Back to top button