Stock Market Today: खुलते ही शेयर बाजार में मची तबाही: Axis, HDFC और Kotak बैंक के शेयर बुरी तरह टूटे

Stock Market Today घरेलू शेयर बाजार ने आज बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स ने बिना किसी बदलाव के 78,151.45 अंकों पर फ्लैट ओपनिंग है। ये वही स्तर है, जिस स्तर पर सेंसेक्स ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को कारोबार बंद किया था। हालांकि, कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स में लगभग 500 अंकों की गिरावट आ गई। इसके अलावा, आज एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने 144.25 अंक (0.59%) की गिरावट के साथ 24,190.05 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के पहले दिन, सोमवार को बैंकिंग स्टॉक्स में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। देश के कई प्रमुख बैंकों ने शनिवार को ही अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा की थी।
read more Monsoon Session 2026: आज से शुरू हुआ संसद का मॉनसून सत्र, PM मोदी ने मीडिया को किया संबोधित
बताते चलें कि पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 582.06 अंक (0.75 प्रतिशत) और एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 127.4 अंक (0.52 प्रतिशत) की उछाल के साथ बंद हुआ था।
एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भारी गिरावट
सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 11 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले, जबकि बजाज फिनसर्व के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 27 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल आईटी कंपनी टेक महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक एचडीएफसी बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 4.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
इन शेयरों ने उछाल के साथ शुरू किया कारोबार
इनके अलावा, सेंसेक्स के 30 शेयरों में शामिल आईसीआईसीआई बैंक के शेयर आज 2.04 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.72 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.64 प्रतिशत, सन फार्मा 0.41 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.36 प्रतिशत, ट्रेंट 0.34 प्रतिशत, टीसीएस 0.34 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.31 प्रतिशत, एसबीआई 0.27 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.25 प्रतिशत, एलएंडटी 0.25 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.19 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.14 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.11 प्रतिशत, आईटीसी 0.09 प्रतिशत, टाइटन 0.05 प्रतिशत और अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।
लाल निशान में खुले इन कंपनियों के शेयर
Stock Market Todayवहीं दूसरी ओर, सोमवार को एक्सिस बैंक के शेयर 3.74 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 2.67 प्रतिशत, इंडिगो 1.34 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.81 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.79 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.33 प्रतिशत, बीईएल 0.21 प्रतिशत, एटरनल 0.17 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.14 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयर 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।



