Stock Market News: साल के पहले दिन बाजार में शानदार मजबूती, Sensex 250 अंक चढ़ा, Nifty 100 अंक ऊपर बंद…

Stock Market News: घरेलू शेयर बाजार में नए साल के दिन बाजार की हल्की तेजी के साथ शुरुआत हुई है. सेंसेक्स में लगभग 100 अंकों की तेजी दर्ज हो रही थी. निफ्टी भी 25 अंक ऊपर था. बैंक निफ्टी हरे निशान में खुला और फिर लाल निशान में फिसलता नजर आया. पिछली क्लोजिंग के मुकाबले ओपनिंग में सेंसेक्स 126 अंक ऊपर 78,265 पर खुला. निफ्टी 7 अंक नीचे 23,637 पर खुला और बैंक निफ्टी 19 अंक गिरकर खुला. उधर करेंसी मार्केट में रुपया कमजोरी के साथ 85.62/$ पर खुला.
Stock Market News: नए साल के मौके पर दुनियाभर के बाजारों में छुट्टी के बीच घरेलू शेयर बाजार खुले हुए हैं. गिफ्ट निफ्टी 75 अंक गिरकर 23,750 के आसपास था. कल साल के आखिरी दिन FIIs की कैश, स्टॉक और इंडेक्स फ्यूचर्स में 9300 करोड़ रुपए की भारी बिकवाली आई थी. घरेलू फंड्स की कैश में लगातार 10वें दिन 4547 करोड़ रुपये की तगड़ी खरीदारी भी आई.
बाजार के लिए आज अहम ट्रिगर
- डाओ 29 अंक गिरा, नैस्डैक 176 अंक लुढ़का
- नए साल पर ग्लोबल मार्केट्स में छुट्टी
- क्रूड $74 के ऊपर टिका, कॉपर 5 महीने का निचला स्तर छुआ
- FIIs की कैश और वायदा में `9300 करोड़ की बिकवाली



