Stock Market Holiday: महावीर जयंती पर आज शेयर बाजार आज खुलेगा या रहेगा बंद? जान लीजिए जरूरी अपडेट – RGH NEWS
बिजनेस

Stock Market Holiday: महावीर जयंती पर आज शेयर बाजार आज खुलेगा या रहेगा बंद? जान लीजिए जरूरी अपडेट

Stock Market Holiday आज मंगलवार 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के कारण भारतीय शेयर बाजार (BSE और NSE) बंद रहेंगे। इस दिन कोई भी शेयर खरीद-बिक्री या सेटलमेंट का काम नहीं होगा। इसके बाद, बुधवार 1 अप्रैल 2026 को बाजार फिर से खुलेगा और आप सामान्य तरीके से ट्रेडिंग कर सकेंगे।

लेकिन इस दिन एक खास बात है यह सेटलमेंट हॉलिडे होगा। इसका मतलब है कि भले ही आप शेयर खरीद या बेच सकते हैं, लेकिन पैसों और शेयरों का असली लेन-देन (पे-इन और पे-आउट) उसी दिन पूरा नहीं होगा, बल्कि बाद में होगा।

स्टॉक मार्केट हॉलिडे

31 मार्च के बाद इस हफ्ते एक और छुट्टी आने वाली है। 3 अप्रैल (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। इसका मतलब है कि पूरे हफ्ते में 5 ट्रेडिंग दिनों में से बाजार सिर्फ 3 दिन ही खुला रहेगा। साथ ही, 3 अप्रैल 2026 को सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजार भी बंद रहेंगे।

 

स्टॉक मार्केट हॉलिडे 2026

3 अप्रैल के बाद अगली छुट्टी 14 अप्रैल 2026 को होगी। इस दिन डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा।

इसके अलावा, साल 2026 में शेयर बाजार इन तारीखों पर भी बंद रहेगा:

 

यानि इन सभी दिनों में शेयर बाजार में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।

तारीख अवसर / कारण
14 अप्रैल 2026 डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती
1 मई 2026 महाराष्ट्र दिवस
28 मई 2026 बकरी ईद
26 जून 2026 मुहर्रम
14 सितंबर 2026 गणेश चतुर्थी
2 अक्टूबर 2026 महात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबर 2026 दशहरा
10 नवंबर 2026 दिवाली
24 नवंबर 2026 गुरुपर्व
25 दिसंबर 2026 क्रिसमस

 

 

कमोडिटी मार्केट हॉलिडे

Stock Market Holiday31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के कारण कमोडिटी मार्केट में भी बदलाव रहेगा। भारत के बड़े कमोडिटी एक्सचेंज MCX में सुबह का सेशन (प्री-मार्केट और दिन का कारोबार) बंद रहेगा। यानी दिन में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। लेकिन शाम को 5 बजे से रात 11:30 बजे तक ट्रेडिंग फिर से शुरू हो जाएगी। वहीं NCDEX पूरे दिन के लिए बंद रहेगा, यानी यहां किसी भी समय ट्रेडिंग नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button