बिजनेस

Stock Market: शेयर बाजार में हाहाकार… सेंसेक्स 215 और निफ्टी 70 अंक लुढ़का, निवेशकों के उड़ गए 3.50 लाख करोड़

Stock Market हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार, 21 नवंबर को सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा गिरकर 85,250 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 120 अंक की गिरावट है, ये 26,080 के स्तर पर है।

 

सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट है। वहीं, निफ्टी के 50 में से 44 शेयर नीचे हैं। NSE के सभी सेक्टरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में है।

 

एशियाई बाजारों में 4% तक की गिरावट, अमेरिकी भी गिरा

 

एशियाई बाजार: जापान का निक्केई 2.15% नीचे 48,754 पर, कोरिया का कोस्पी 3.84% नीचे 3,851 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 2.07% गिरकर 25,300 पर कारोबार कर रहे है।

अमेरिकी बाजार: 20 नवंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.84% गिरकर 45,752 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 2.15% और S&P 500 1.56% नीचे बंद हुए।

विदेशी vs घरेलू निवेशक

 

20 नवंबर को विदेशी निवेशक (FIIs) ने ₹283.65 करोड़ के शेयर और घरेलू निवेशक (DIIs- हमारे देश के बड़े फंड) ने ₹824.46 करोड़ के शेयर खरीदे। इस महीने अब तक- FIIs ने ₹12,074.94 करोड़ के शेयर बेचे हैं। वहीं, DIIs ने ₹51,159.55 करोड़ के शेयर खरीदे।

 

Read more Kolkata Earthquake: भारत के इस राज्य में भूकंप के भयानक झटके; दहशत में लोग, रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.6 तीव्रता

 

कल बाजार 446 अंक चढ़कर बंद हुआ था

 

शेयर बाजार में गुरुवार, 20 नवंबर को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 446 अंक चढ़कर 85,633 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 140 अंक का उछाल रहा, ये 26,192 पर बंद हुआ।

 

सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी रही। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और रिलायंस के शेयर्स 2% से ज्यादा तेजी के साथ बंद हुए। एशियन पेंट्स और HCL टेक के शेयर्स में आज गिरावट रही।

 

Stock Marketनिफ्टी के 50 में से 34 शेयर्स चढ़कर बंद हुए। NSE के ऑटो, मेटल, प्राइवेट बैंक और FMCG सेक्टर में तेजी रही। IT आज फ्लैट बंद हुआ। मीडिया, फार्मा, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में गिरावट रही।

Related Articles

Back to top button