श्रीलंका आर्थिक संकट: आज होने वाले प्रदर्शन से पहले 36 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया – RGH NEWS
अन्य खबरदेश

श्रीलंका आर्थिक संकट: आज होने वाले प्रदर्शन से पहले 36 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया

today news hindi: श्रीलंका देश के इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। शनिवार शाम छह बजे कर्फ्यू लागू होने के बाद भी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन रात तक जारी रहा। देशव्यापी कर्फ्यू शनिवार शाम छह बजे से सोमवार (चार अप्रैल) सुबह छह बजे तक लागू रहेगा।

कोलंबो: श्रीलंका सरकार ने देश के इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट को लेकर रविवार को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शनों से पहले शनिवार को पूरे देश में 36 घंटे का कर्फ्यू लागू कर दिया और सोशल मीडिया पर भी पाबंदी लगा दी।

इससे पहले राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शुक्रवार देर रात एक विशेष गजट अधिसूचना जारी कर श्रीलंका में एक अप्रैल से तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक आपातकाल लागू करने की घोषणा की थी।

सूचना विभाग ने कहा कि देशव्यापी कर्फ्यू शनिवार शाम छह बजे से सोमवार (चार अप्रैल) सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। विभाग ने कहा कि राष्ट्रपति ने लोक सुरक्षा अध्यादेश नियमों के अंतर्गत उक्त निर्देश जारी किया है।

इसके साथ ही साइबर सुरक्षा और इंटरनेट के शासन की निगरानी करने वाले एक वॉचडॉग संगठन नेटब्लॉक्स ने स्थानीय समयानुसार रविवार 3 अप्रैल 2022 की मध्यरात्रि के बाद श्रीलंका में फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, वाइबर और यूट्यूब सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रतिबंध की पुष्टि की।

https://twitter.com/netblocks/status/1510341436583075842?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1510341436583075842%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fm.dailyhunt.in%2Fnews%2Findia%2Fhindi%2Flokmatnewshindi-epaper-dh6c29e2ffedb047e1b80846bcde665c62%2Fshrilankaaarthiksankataajhonevalepradarshansepahale36ghantekakarphyulagayagayasoshalmidiyaparpurnpabandi-newsid-n373649516

Related Articles

Back to top button