देश

SpiceJet Emergency Landing: SpiceJet का प्लेन बाल-बाल बचा, रनवे पर ही पहिया छोड़कर विमान ने भरी उड़ान, मुंबई में कराई गई Emergency Landing…!

SpiceJet Emergency Landing मुंबई एयरपोर्ट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 12 सितंबर को एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। दरअसल, शुक्रवार को कांडला से मुंबई के लिए एक विमान ने उड़ान भरी। स्पाइसजेट के Q400 विमान ने सफलतापूर्वक उड़ान भर ली, जिसके बाद देखा गया कि विमान का एक बाहरी पहिया रनवे पर ही पाया गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि विमान ने अपनी मुंबई की यात्रा जारी रखी। मुंबई एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यहां विमान ने सुरक्षित रूप से लैंडिंग कर ली। फिलहाल विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

 

एयरपोर्ट प्रवक्ता ने क्या कहा?

इस पूरी घटना को लेकर सीएसएमआईए प्रवक्ता ने कहा, ‘कांडला से एक विमान को तकनीकी समस्या की सूचना मिलने के बाद 12 सितंबर 2025 को दोपहर 3:51 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। एहतियात के तौर पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। विमान रनवे 27 पर सुरक्षित रूप से उतरा और सभी यात्री व चालक दल सुरक्षित हैं। कुछ ही देर बाद सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो गया।’

 

Read more EPFO 3.0 Updates: EPFO खाताधारकों के लिए GOOD NEWS! दिवाली से पहले ATM और UPI के जरिए निकाल पाएंगे आप अपना PF अमाउंट…

 

दिल्ली-सिंगापुर विमान में खराबी

SpiceJet Emergency Landingबता दें कि इससे पहले सिंगापुर जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान में खराबी का मामला सामने आया। इस विमान में खराबी की वजह से 200 से अधिक यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर नीचे उतार दिया गया। जानकारी के मुताबिक विमान का एसी खराब था, जिस वजह से केबिन में तापमान की समस्या देखने को मिली। इस कारण से यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर नीचे उतार दिया गया। वहीं करीब छह घंटे की देरी के बाद विमान ने दोबारा से उड़ान भरी। बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान से संचालित उड़ान संख्या एआई2380 को बुधवार रात लगभग 11 बजे दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरनी थी।

Related Articles

Back to top button