Sonia Gandhi: अचानक सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानें हेल्थ अपडेट – RGH NEWS
देश

Sonia Gandhi: अचानक सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानें हेल्थ अपडेट

Sonia Gandhi सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। बताया जाता है कि चेस्ट में समस्या के चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

 

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन रह चुकीं सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

 

 

डॉक्टर्स की टीम कर रही निगरानी

जानकारी के मुताबिक चेस्ट की समस्या की वजह से सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर अनूप बासु की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। वहीं सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी अस्पताल में मौजूद हैं। डॉक्टर्स के अनुसार सोनिया गांधी की स्थिति अभी ठीक है। उन्हें डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रखा गया है।

 

जनवरी में भी बिगड़ी थी तबीयत

बता दें कि इससे पहले जनवरी 2026 में भी सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां करीब 6 दिनों तक उनका इलाज चला था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद भी घर पर उनका इलाज जारी था। बताया जाता है कि प्रदूषण के चलते उन्हें सांस लेने की समस्या हो रही थी। जांच में डॉक्टरों ने पाया कि उनका ब्रोंकियल अस्थमा बढ़ गया था।

 

खांसी की पुरानी समस्या

79 साल की सोनिया गांधी को खांसी की पुरानी समस्या है। वह नियमि तौर पर डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं। पिछले साल 7 जून 2025 को हिमाचल प्रदेश के दौरे के दौरान उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। उस वक्त उन्हें शिमला के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

read more OnePlus 15T: 7500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें कीमत और फीचर्स

 

 

सुपर पीएम की छवि

Sonia Gandhiवर्ष 2004 से 2014 के बीच यूपीए सरकार के दौरान सोनिया गांधी की छवि सुपर पीएम की रही। वे नेशनल एडवाइजरी काउंसिल की अध्यक्ष रहीं। साथ ही 10 वर्षों तक तक वह यूपीए गठबंधन की चेयरपर्सन रहीं। इस दौरान सरकार के नीतिगत फैसलों में उनकी निर्णायक भूमिका रही

Related Articles

Back to top button