Somwar Upay: आज सोमवार को जल में ये चीज मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं, होगी हर मनोकामना पूरी – RGH NEWS
धर्म

Somwar Upay: आज सोमवार को जल में ये चीज मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं, होगी हर मनोकामना पूरी

Somwar Upay: सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्र देव को समर्पित है। इस महादेव की आराधना के साथ ही व्रत रखने का भी विधान है। ऐसा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। वहीं सोमवार के दिन ज्योतिषीय और धार्मिक उपाय करने से शिव जी की कृपा प्राप्त होती है साथ ही कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूतहोती है। सोमवार के दिन इन विशेष उपायों को अपनाने से जीवन में सुख-समृद्धि, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं सोमवार के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।

 

Advertisement

– अगर आप अपने जीवन में हर प्रकार से सोमवारादी पाना चाहते हैं तो इसके लिए सोमवार के दिन आपको मौलश्री के पेड़ की उपासना करनी चाहिए। साथ ही उसको हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए, लेकिन अगर आपको कहीं आस-पास मौलश्री का पेड़ न मिले तो उसकी फोटो इंटरनेट से डाउनलोड करके, उसके दर्शन कर लें। चाहें तो उस फोटो का प्रिंट निकलवाकर अपने घर में भी लगा लें।

 

– अगर आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में सोमवार के दिन इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो घर से निकलते समय दर्पण, यानि शीशा में अपना चेहरा देखकर अवश्य जाएं। साथ ही मन-ही-मन भगवान शिव से सफलता के लिए प्रार्थना करें।

 

Advertisement

– यदि आपको व्यापार के लाभ में पैसों की लगातार कमी हो रही है या व्यापार में आपको लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे आप कुछ नया करने की नहीं सोच पा रहें और आपका मनोबल कम होता चला जा रहा है तो इसके लिए आप कोई भी नया काम शुरु करने से पहले अपने पास 2 सफेद फूल रख लें और जब काम हो जाये तो उन्हें बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

 

– अगर आप अपने कामों की तरक्की सुनिश्चित करना चाहते हैं तो इसके लिए सोमवार के दिन आपको अपनी इच्छानुसार साबुत उड़द की दाल लेकर आदरपूर्वक किसी लौहार या बढ़ई को गिफ्ट करनी चाहिए।

 

– अगर घर में किसी बात को लेकर सदस्यों के बीच अनबन रहता है, जिसके कारण आपका मन बेचैन रहता है तो आप सोमवार के दिन घर के नजदीकी मंदिर में भगवान शिव जी को बेल पत्र चढ़ाएं और साथ ही किसी जरूरतमंद को एक कटोरी चावल दान करें।

 

– अक्सर उपलब्धियां सामने होते हुए भी आपको नजर नहीं आती हैं। ऐसा तब महसूस होता है जब आपके पास सब कुछ होते हुए भी आपको लगे कि आपके पास कुछ नहीं हैं। तो इसके लिए आप सोमवार के दिन कुश या कंबल के आसन पर बैठकर तुलसी या रुद्राक्ष की बनी माला से कम से कम 108 बार भगवान शिव के मंत्र का जप करें। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ ऐं ह्रीं सोमाय नम:।

 

– अक्सर भागदौड़ भरी लाइफ में कई बार इंसान किसी काम को लेकर इतना परेशान हो जाता है कि उलझन में आ जाता है। अधिकतर लोगों के साथ ऐसा होना आम बात है, इससे बचने के लिए सोमवार के दिन नहा-धोकर तुलसी के पौधे की 11 बार परिक्रमा करें और साथ में घी का दीपक जलाएं।

 

– आपने देखा होगा आपको उस समय बहुत गुस्सा आता है जब काफी मेहनत करने के बाद भी परिणाम अच्छे नहीं मिल पाते। आपको याद सबकुछ रहता है लेकिन परीक्षा के समय भूल जाते है तो आप चांदी का एक चौकोर टुकड़ा बाहर जाते समय अपनी जेब में हमेशा रखें।

 

– अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं, तो उससे मुक्ति पाने के लिए सोमवार के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही शिव जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ।

 

– अगर आप अपने धन्य-धान्य और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन स्नान आदि के कार्यों से निवृत्त होकर अपने घर के आसपास किसी शिव मंदिर में जाकर, जल में थोड़ा गंगाजल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करें।

 

– अगर आपको कोई परेशानी है और आप उसका हल नहीं निकाल पा रहे हैं, तो अपनी परेशानी का हल निकालने के लिए सोमवार के दिन जल में कुछ बूंद दूध मिलकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही 11 बेलपत्र पर चंदन से ॐ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और धूप-दीप आदि से विधिवत शिवलिंग की पूजा करें।

 

Somwar Upay– अगर आप अपनी आमदनी को बढ़ाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। अगर संभव हो तो गाय का दूध अर्पित करें। साथ ही शिव मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है- ॐ नम: शिवाय। इस प्रकार जप पूरा होने के बाद अपनी आमदनी में बढ़ोतरी के लिए भगवान के सामने हाथ जोड़कर विनती करें

Related Articles

Back to top button