Solar Eclipse 2025: इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानें सूतक काल का समय और नियम…

Solar Eclipse 2025 साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2025) 29 मार्च को लगने जा रहा है। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial solar eclipse) होगा, जो दुनिया के 17 देशों में दिखाई देगा। हालांकि, भारत में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा। इस ग्रहण का सबसे अच्छा नजारा उत्तरी अमेरिका (North America) के उत्तर-पूर्वी (north-eastern) हिस्से में देखने को मिलेगा।
सूर्य ग्रहण 2025: तिथि और समय
पैरामीटर डिस्क्रिप्शन
ग्रहण का प्रकार आंशिक सूर्य ग्रहण
तिथि 29 मार्च 2025
शुरुआत समय (GMT) 08:50 बजे
चरम समय (GMT) 10:47 बजे
समाप्ति समय (GMT) 12:43 बजे
भारतीय समयानुसार दोपहर 2:20 बजे से शाम 4:16 बजे तक
विजिविलिटी 17 देशों में दिखाई देगा, भारत में नहीं
सूर्य ग्रहण कहां दिखेगा?
इन 17 देशों और क्षेत्रों पर दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
ग्रीनलैंड
यूरोप
उत्तर-पश्चिमी रूस
आइसलैंड
कनाडा
पुर्तगाल
स्पेन
आयरलैंड
फ्रांस
यूनाइटेड किंगडम
डेनमार्क
जर्मनी
नॉर्वे
फिनलैंड
रूस
उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका
उत्तरी अमेरिका का उत्तर-पूर्वी भाग
उत्तरी अमेरिका में ग्रहण का सबसे अच्छा नजारा
उत्तरी अमेरिका (North America) के उत्तर-पूर्वी हिस्से में सूर्य ग्रहण का सबसे अच्छा नजारा देखने को मिलेगा। यहां सूर्योदय के समय ग्रहण अपने चरम पर होगा।
भारत में ग्रहण का प्रभाव
भारत में यह सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा, इसलिए यहां इसका कोई धार्मिक या ज्योतिषीय प्रभाव नहीं होगा। सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा। हालांकि, ज्योतिषीय दृष्टि से यह ग्रहण मीन राशि और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। इस दिन मीन राशि में सूर्य, राहु, शुक्र, बुध और चंद्रमा जैसे 5 ग्रह मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा, इस दिन शनि देव अपनी राशि बदलेंगे और कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसका प्रभाव मिथुन, कर्क, धनु और मकर राशि वालों पर पड़ेगा।
सूर्य ग्रहण कैसे देखें?
Solar Eclipse 2025जो लोग इस ग्रहण को देखना चाहते हैं, वे सूर्य ग्रहण गाइड या स्काई टूनाइट मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये ऐप्स ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग और अन्य जानकारियां प्रदान करते हैं।



