बिजनेस

Smart Pension Plan LIC: LIC ने लॉन्च की नई ‘स्मार्ट पेंशन’ स्कीम, मिलेंगे ये फायदे, जानें यहां डिटेल…

Smart Pension Plan LICसार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने मंगलवार को एकल प्रीमियम वाली ‘स्मार्ट’ पेंशन योजना शुरू की। यह योजना एक व्यक्ति के साथ ही संयुक्त रूप से पेंशन के लिए कई तरह के विकल्प उपलब्ध कराती है। वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू और एलआईसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ मोहंती ने इस योजना को पेश किया। इस मौके पर वित्त मंत्रालय और एलआईसी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।एक लाख रुपये तक कर सकते हैं न्यूनतम निवेश

LIC ने एक बयान में कहा कि, पॉलिसी की शर्तों के अनुसार आंशिक या पूर्ण निकासी के लिए कई नकदी विकल्प उपलब्ध हैं। पेंशन योजना के तहत न्यूनतम खरीद मूल्य एक लाख रुपये है। इस योजना में न्यूनतम निवेश 1,00,000 रुपये रखा गया है, जबकि अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। इस प्लान के तहत भुगतान का विकल्प वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक या मासिक रूप में दिया गया है। इसके अतिरिक्त, इसमें आंशिक या पूर्ण निकासी के लिए नकदी विकल्प भी उपलब्ध है।

 

प्रति माह: ₹1,000

प्रति तिमाही: ₹3,000

प्रति छमाही: ₹6,000

प्रति वर्ष: ₹12,000

आयु सीमा

इस योजना का लाभ लेने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु एन्युटी के प्रकार के आधार पर 65 से 100 वर्ष के बीच हो सकती है।

 

स्मार्ट’ पेंशन स्कीम की मुख्य विशेषताएं

Smart Pension Plan LICसिंगल और जॉइंट एन्युटी का विकल्प – ग्राहक अपने अनुसार योजना का चयन कर सकते हैं।

विकलांग व्यक्तियों के लिए भी योजना उपलब्ध – जिससे सभी को पेंशन का लाभ मिल सके।

एन्युटी किस्त का निर्धारण – चुने गए भुगतान विकल्प के आधार पर किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button