Silver Price Today: रिकॉर्ड बनाने के बाद धड़ाम से गिरी चांदी, अचानक ₹12 हजार से ज्यादा आई गिरावट; क्या है वजह?

Silver Price Today सोने-चांदी के दाम में आज यानी 8 जनवरी को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम 1,232 रुपए गिरकर 1,35,443 रुपए पर आ गया है। इससे पहले ये 1,36,675 रुपए पर था।
वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 1,22,25 रुपए कम होकर 2,35,775 रुपए पर आ गई है। इससे पहले कल ये 2,48,000 रुपए पर थी, जो इसका ऑल टाइम हाई भी है।
सोने-चांदी में प्रॉफिट बुक कर रहे निवेशक केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि चांदी के रेट कल ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे ऐसे में कई निवेशक प्रॉफिट बुक कर रहे हैं। इससे आज चांदी के दाम में बढ़ी गिरावट है। वहीं सोने में भी निवेशक प्रॉफिट बुक कर रहे हैं।
हालांकि ये गिरावट लम्बी नहीं चलेगी। आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दाम में फिर तेजी देखने को मिल सकती है। चांदी इस साल 2.75 लाख तक जा सकती है। वहीं सोने के बात करें तो इसकी डिमांड में भी तेजी बनी हुई। ऐसे में इस साल आखिर तक ये 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है।
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 8 जनवरी को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम 1,232 रुपए गिरकर 1,35,443 रुपए पर आ गया है। इससे पहले ये 1,36,675 रुपए पर था।
वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 1,22,25 रुपए कम होकर 2,35,775 रुपए पर आ गई है। इससे पहले कल ये 2,48,000 रुपए पर थी, जो इसका ऑल टाइम हाई भी है।
घरेलू सर्राफा बाजार में भी इस गिरावट का असर साफ नजर आया। जिन निवेशकों ने हाल के दिनों में ऊंचे दामों पर चांदी खरीदी थी, उन्हें झटका लगा है। वहीं, ज्वेलरी और औद्योगिक उपयोग से जुड़े कारोबारी इसे खरीदारी का मौका मान रहे हैं। उनका मानना है कि कीमतों में नरमी लंबे समय के निवेश के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि चांदी की कीमतें आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक आंकड़ों, ब्याज दरों और औद्योगिक मांग पर निर्भर करेंगी। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव बना रहा, तो चांदी में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि लंबी अवधि के नजरिए से चांदी को अब भी एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है।
read more Chhatisgarh News: दिव्यांग आर्चरी खिलाड़ियों को मिलेंगी तीरंदाजी की सभी सुविधाएं
Silver Price Todayकुल मिलाकर, ₹12 हजार की इस गिरावट ने बाजार की दिशा पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। निवेशकों के लिए यह समय सतर्कता के साथ फैसले लेने का है, जबकि खरीदारों की नजर आगे के रुझानों पर टिकी हुई है।



