Silver Price Today: चांदी ने रचा इतिहास, ₹1,500 बढ़कर ₹1.87 लाख किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंचा
Silver Price Today चांदी आज यानी 11 दिसंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी 1,500 रुपए बढ़कर 1,86,988 रुपए किलोग्राम हो गई है। इससे पहले कल ये 1,85,488 रुपए पर थी। इस साल इसकी कीमत 1,00,971 रुपए (117%) बढ़ चुकी है
वहीं सोना 747 रुपए बढ़कर 1,28,535 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले ये 1,27,788 रुपए पर था। सोने ने 17 अक्टूबर को 1,30,874 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं? IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए अलग-अलग शहरों के रेट्स अलग-अलग होते हैं। पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंक गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए इन कीमतों का इस्तेमाल करते हैं।
इस साल सोना ₹52,373 और चांदी ₹1,00,971 महंगी हुई
इस साल अब तक सोने की कीमत 52,373 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,28,535 रुपए हो गया है।
Silver Price Todayचांदी का भाव भी इस दौरान 1,00,971 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,86,988 रुपए प्रति किलो हो गई है।



