Sikkim Tunnel Accident: निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड से 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत: 20 अब भी दबे होने की आशंका

Sikkim Tunnel Accident: देश के कई राज्यों में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही भारी बारिश का दौर जारी है। बीच सिक्किम के नामची जिले में सोमवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन टनल के बाहर भूस्खलन होने से करीब 27 मजदूर अंदर फंस गए और टनल के अंदर से मीथेन गैस रिसने से अब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है। वहीं 12 मजदूरों को जिंदा बाहर निकाला गया है। राहत बचाव कार्य जारी है।
राहत और बचाव अभियान जारी
Sikkim Tunnel Accident मिली जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी दोपहर करीब 3:40 बजे मिलते ही जिला प्रशासन ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। मौके पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), जिला पुलिस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेस की टीमें पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। सभी मृतकों के शवों को सिंगतमअस्पताल, STNM जिला अस्पताल और नामची जिला अस्पताल ले जाया गया है। जिला प्रशासन घटनास्थल पर नजर बनाए हुई है।
मीथेन गैस चुनौती
Sikkim Tunnel Accident जिलाधिकारी तमलिंग ने आगे कहा कि टनल के अंदर मीथेन गैस प्राकृतिक रूप से भूमिगत चट्टानों या परतों से निकल रही प्रतीत होती है, जो भूस्खलन के कारण और अधिक फैल गई है। कई बचावकर्मी गैस के संपर्क में आने से चक्कर आने और बेहोशी की शिकायत कर रहे हैं। ऐसे में हमारी प्राथमिकता फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना है। उन्होंने आगे बताया कि गैस का स्तर मॉनिटर किया जा रहा है और विशेषज्ञ टीम भी इस पर नजर रखे हुए है।
Sikkim Tunnel Accidentप्रशासन ने बताया कि प्राथमिकता सभी फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना है। NDRF और SDRF की टीमें आधुनिक उपकरणों की मदद से लगातार राहत कार्य में जुटी हुई हैं।



