Shivraj Singh Chouhan: जनसभा में जाते वक्त केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ हुआ बड़ा हादसा

Shivraj Singh Chouhan रांची : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान फ़िलहाल झारखंड दौरे पर हैं। केंद्रीय मंत्री चौहान एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे इस दौरान वो सड़क हादसे का शिकार हो गए। दरअसल, बहरागोड़ा में बारिश के बीच कीचड़ भरे गड्ढे में उनकी कार फंस गई। ड्राइवर ने कार को गड्डे से निकालने की काफी कोशिश की। लेकिन जब गाड़ी तस से मस नहीं हुई तो उन्हें मजबूर होकर कर से उतरना पड़ा।
साल के अंत होंगे विधानसभा चुनाव
Shivraj Singh Chouhan : दरअसल इस साल के अंतिम झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का चुनावी प्रभारी बानाया है। जिसके लिए झारखंड में वे पार्टी के लिए खूब मेहनत भी कर रहे हैं। आज उन्होंने बहरागोड़ा की जनता को संबोधित करने जा रहे थे। इसी बीच उनकी गाड़ी कीच के गड्डे में उन्किकर फंस गई। हालांकि कर से उनके उतरने के बाद किसी तरह से गाड़ी को गड्डे से निकाला गया।