देश

Shiv Sena leader shot dead: अज्ञात बाइक सवारों ने शिवसेना के इस बड़े नेता को गोली मारकर की हत्या…

Shiv Sena leader shot dead, पंजाब के मोगा में बृहस्पतिवार देर रात शिवसेना के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि हमले में एक नाबालिग भी घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मंगत राय उर्फ मंगा (मृतक) एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की मोगा इकाई के जिलाध्यक्ष थे।’’

 

मंगा (52) बृहस्पतिवार रात को किराने का सामान खरीदने के लिए घर से निकले थे, तभी तीन अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमलावरों द्वारा चलाई गई गोली मंगा की जगह 12 वर्षीय एक लड़के को जा लगी। पुलिस ने बताया कि मंगा तुरंत ही दोपहिया वाहन पर सवार होकर वहां से भाग गये, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा किया।

 

Shiv Sena leader shot dead पुलिस ने बताया कि पीछा करते समय हमलावरों ने मंगा पर दोबारा गोली चलाई और इस बार गोली मंगा को जा लगी, जिसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगा को पुलिस अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घायल किशोर को पहले मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया।

 

छह आरोपियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Shiv Sena leader shot dead, पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी पत्नी की शिकायत के आधार पर छह आरोपियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि यह घटना रंजिश का नतीजा हो सकती है, मृतक के परिवार ने कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी।

 

Shiv Sena leader shot deadकुछ संगठनों और मृतक के परिवार के सदस्यों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यहां प्रताप चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाते हुए लोगों ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले, मंगा की बेटी ने ‘पीटीआई वीडियो’ को बताया कि उनके पिता बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे दूध लेने के लिए घर से निकले थे।

Related Articles

Back to top button