Shefali Jariwala Passed Away: ‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन..

Shefali Jariwala Passed Away बॉलीवुड जगत से एक बड़ी और दुखद खबर निकलकर सामने आ रही है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है और पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। दरअसल, मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात अचानक निधन हो गया। सामने आई जानकारी के अनुसार, शेफाली का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ है। तबीयत बिगड़ने पर उनके पति पराग त्यागी ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दुख की बात है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली जरीवाला मात्र 42 साल की थी।
कैसे हुआ शेफाली का निधन?
शेफाली के निधन के बारे में सामने आई जानकारी के अनुसार, शेफाली को शुक्रवार देर रात हार्ट अटैक आया। शेफाली को अटैक आते ही उनके पति पराग तुरंत उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभिनेत्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल ले जाया गया है।
यह भी पढ़ें: Health Tips: मेथी दाने का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं ये गजब के फायदे, यहां जानें सेवन करने का सही तरीका
विकी लालवानी ने की मौत की पुष्टि
शेफाली जरीवाला के निधन की पुष्टि सीनियर फिल्म क्रिटिक विकी लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से की है। उन्होंने बताया कि शेफाली के पति उन्हें अंधेरी के बेलेव्यू अस्पताल लाए थे, लेकिन डॉक्टर इलाज शुरू कर पाते, उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। विकी लालवानी ने अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर विजय लुल्ला से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया. बाद में, अस्पताल के एक और डॉक्टर, सुशांत ने खबर की पुष्टि की।
कांटा लगा’ से मशहूर हुई थी शेफाली
Shefali Jariwala Passed Awayआपको बता दें कि, शेफाली जरीवाला काफी मशहूर थी। शेफाली का जन्म अहमदाबाद में हुआ था और उन्होंने साल 2002 में आशा पारेख की फिल्म के गाने ‘कांटा लगा’ का म्यूजिक वीडियो री-क्रिएट किया था। शेफाली का यह गाना सुपरहिट साबित हुआ था और इस गाने के चलते उन्हें रातों रात लोकप्रियता मिली थी। इस गाने को रिक्रिएट करने के बाद शेफाली को ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से भी जाना जाने लगा था। इतना ही नहीं शेफाली पॉपुलर टीवी शो बिगबॉस 13 का भी हिस्सा रही थी।उनकी अचानक मौत से उनके फैंस और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।