Share market today: शेयर बाजार में जोरदार उछाल, TCS और Infosys बने आज के बड़े गेनर्स

Share market today भारतीय शेयर बाजार में मंगलावर को हल्की सुस्ती देखने के बाद शानदार रिकवरी दर्ज की गई। आईटी सेक्टर्स के प्रमुख शेयरों में आई जोरदार लिवाली की बदौलत घरेलू शेयर बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सत्र के दौरान बीएसई सेंसेक्स 300 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,225.42 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 90 अंक यानी 0.40 प्रतिशत का उछाल लेकर 22,453.10 के स्तर पर पहुंच गया।
मार्केट ब्रेथ में मिला-जुला नजर आया। शुरुआती सत्र में लगभग 1,147 शेयरों में उछाल दर्ज किया गया, जबकि 1,587 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे और 144 शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे।
IT सेक्टर्स का जलवा, निफ्टी आईटी 2% से ज्यादा चढ़ा
आज के कारोबार में आईटी सेक्टर ने पूरी तेजी की कमान अपने हाथ में रखी। आईटी इंडेक्स में 2.01% की तगड़ी उछाल दर्ज की गई, जो सभी सेक्टरों में सबसे आगे रहा। दिग्गज IT शेयर एचसीएल टेक (+4.34%), टीसीएस (+4.28%), टेक महिंद्रा (+2.60%) और इंफोसिस (+1.86%) में आज तेजी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी बैंक (+0.42%), निफ्टी पीएसयू बैंक (+0.48%), निफ्टी सर्विसेज (+0.59%), निफ्टी एफएमसीजी (+0.22%) और निफ्टी रियल्टी (+0.20%) भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। दूसरी तरफ, निफ्टी एनर्जी (-0.68%) और निफ्टी फार्मा (-0.62%) दबाव में दिखे।
आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स
निफ्टी के प्रमुख शेयरों की बात करें तो आईटी दिग्गजों के साथ-साथ कंज्यूमर और ऑटो शेयरों में भी लिवाली दिखी। एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक (+1.34%), अडानी एंटरप्राइजेज (+1.06%), टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और हिंडाल्को प्रमुख रहे। वहीं, मैक्स हेल्थकेयर (-1.10%), एनटीपीसी (-1.13%), पावर ग्रिड कॉर्प (-0.86%), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और आइशर मोटर्स में बिकवाली का दबाव देखा गया।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया
Share market todayभारतीय रुपये में 13 अक्टूबर को मजबूती देखने को मिली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये पर दबाव कम करने के लिए नए कदम उठाए जाने के बाद मुद्रा डॉलर के मुकाबले बढ़त के साथ खुली। रुपया 62 पैसे मजबूत होकर 95.16 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जबकि सोमवार को यह 95.78 पर बंद हुआ था।