Share market today: कच्चे तेल में नरमी के बाद सेंसेक्स 600 अंक चढ़कर 78,229 पर पहुंचा, निफ्टी भी जोश में, ये स्टॉक्स चमके…

Share market today क्रूड ऑयल के भाव में जोरदार गिरावट के बाद मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार ने तेज उछाल के साथ सत्र की शुरुआत की। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर बाजार खुलते ही एक समय बीएसई सेंसेक्स 663.61 अंक की बढ़ोतरी के साथ 78229.77 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी समय एनएसई का निफ्टी भी 196.85 अंकों की बढ़त के साथ 24224.90 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।
कच्चा तेल 89 डॉलर पर आया
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी मंगलवार को 10 मार्च बड़ी गिरावट देखने को मिली हैं। एशिया में शुरुआती कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड की कीमतें करीब 8.5% गिरकर 92.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं। इससे पहले कल ये 115 डॉलर के पास चला गया था।
वहीं अमेरिकी तेल (WTI) भी करीब 9% टूटकर 88.60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। तेल की कीमतों में यह कमी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने जंग जल्द खत्म होने की बात कही थी।
एशियाई बाजारों में तेजी
साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 5.10% चढ़कर 5,518 पर कारोबार कर रहा।
जापान का निक्केई 1,670 अंक या 3.20% चढ़कर 54,399 पर कारोबार कर रहा।
हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 325 अंक या 1.28% चढ़कर 25,731 पर कारोबार कर रहा।
चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 13.01 अंक या 0.32% नीचे 4,109 पर कारोबार कर रहा।
अमेरिकी बाजार में 9 मार्च को गिरावट रही
डाउ जोन्स 239 अंक (0.50%) गिरकर 47,740 के स्तर पर बंद हुआ।
टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.38% गिरकर 22,695 पर बंद हुआ।
S&P 500 इंडेक्स 55 अंक (0.83%) गिरकर 6,795 पर बंद हुआ।
ट्रम्प बोले- जल्द खत्म होगा युद्ध
Share market todayकच्चे तेल की कीमतों में आई ये गिरावट और बाजार में तेजी की मुख्य वजह डोनाल्ड ट्रम्प का ताजा बयान माना जा रहा है। सोमवार को ट्रम्प ने कहा था कि मौजूदा युद्ध ‘बहुत जल्द’ खत्म हो जाएगा। उनके इस बयान से ग्लोबल सप्लाई चेन को लेकर जो अनिश्चितता बनी हुई थी, उसमें कमी आई है और निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। हालांकि, मौजूदा कीमतें अब भी युद्ध शुरू होने से पहले के स्तर के मुकाबले करीब 30% ज्यादा बनी हुई हैं।



