Share Market Today: शेयर बाजार में हाहाकार; Sensex 600 अंक से अधिक लुढ़का, Nifty 25,300 से फिसला

Share Market Today सेंसेक्स आज यानी, शुक्रवार 27 फरवरी को 600 अंकों की गिरावट के साथ 81,600 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंकों की गिरावट है। ये 25,300 के स्तर पर है। आज के कारोबार में मेटल और ऑटो शेयरों में बिकवाली का दबाव है। आईटी शेयरों में खरीदारी है।
एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार
जापान का निक्केई इंडेक्स 0.19% गिरकर 58,641 पर कारोबार कर रहा है।
दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.92% गिरकर 6,249 के स्तर पर आ गया है।
हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.78% चढ़कर 26,586 पर पहुंच गया है।
चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.17% गिरकर 4,139 पर ट्रेड कर रहा है।
अमेरिकी बाजार 26 फरवरी को मिला-जुला रहा
डाउ जोन्स 17 अंक (0.034%) चढ़कर 49,499 पर बंद हुआ।
टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.18% गिरकर 22,878 पर बंद हुआ।
S&P 500 इंडेक्स 37 अंक (0.54%) गिरकर 6,908 पर बंद हुआ।
विदेशी निवेशकों ने 2,991 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे
विदेशी निवेशकों (FII) ने 26 फरवरी को 3,466 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 5,031 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 895 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। इस दौरान DIIs ने 26,130 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।
कल सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था
Share Market Todayशेयर बाजार में कल यानी, 26 फरवरी को फ्लैट कारोबार रहा। सेंसेक्स 27 अंक गिरकर 82,249 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 14 अंकों की गिरावट रही। ये 25,497 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में फार्मा और सरकारी बैंक के शेयरों में तेजी रही है।



