Share Market today: Sensex में 300 अंक की तेजी: 82,800 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी में भी 140 अंकों की तेजी
Share Market today सेंसेक्स आज यानी शुक्रवार 20 फरवरी को 300 अंक चढ़कर 82,800 के करीब कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 140 अंक ऊपर है। ये 25,600 के स्तर पर है। आज के कारोबार में मेटल और सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी है। आईटी में गिरावट है
एशियाई मार्केट में मिला-जुला कारोबार
जापान का निक्केई इंडेक्स 1.30% गिरकर 56,730 पर आ गया है।
दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.62% चढ़कर 5,769 पर कोरोबार कर रहा है।
हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.61% अंक गिरकर 26,544 पर है।
चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.26% ऊपर 4,082 पर है।
अमेरिकी बाजार में 19 फरवरी को गिरावट
डाउ जोन्स 267 अंक (0.54%) गिरकर 49,395 पर बंद हुआ।
टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.31% गिरकर 22,682 पर बंद हुआ।
S&P 500 इंडेक्स 19 अंक (0.28%) गिरकर 6,861 पर बंद हुआ।
विदेशी निवेशकों ने 1,154 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे
विदेशी निवेशकों (FII) ने 19 फरवरी को 880 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 596 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 1,076 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। इस दौरान DIIs ने 11,474 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।
read more Raigarh News : घरघोड़ा क्षेत्र में ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी का IPO 23 फरवरी से ओपन होगा
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 23 फरवरी को खुलेगा। निवेशक 25 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे।
कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आ रही है।



