बिजनेस

Share Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में जबरदस्त शुरुआत! सेंसेक्स 450 अंक चढ़ा, निफ्टी 25800 के पार

Share Market Today हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने निवेशकों को शानदार तोहफा दिया। मजबूत वैश्विक संकेतों और सकारात्मक निवेश माहौल के बीच सोमवार को घरेलू इक्विटी बाजार ऊंचे स्तर पर खुले। शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी ने 25,800 का अहम स्तर पार कर लिया, जबकि सेंसेक्स में 450 अंकों से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। बाजार की इस मजबूत शुरुआत से निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

 

शुरुआती कारोबार में बाजार का हाल

सोमवार सुबह सेंसेक्स 478.97 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,059.37 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी 139.45 अंक या 0.54 प्रतिशत चढ़कर 25,833.15 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार की चौड़ाई भी मजबूती का संकेत दे रही थी। बीएसई पर करीब 1,875 शेयरों में तेजी रही, जबकि 708 शेयरों में गिरावट और 194 शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं दिखा।

 

Read more CG Job Placement: बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ के इस जिलों में 2000 पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, जानिए पूरी डिटेल

 

इन शेयरों में दिखी खरीदारी

निफ्टी 50 में बैंकिंग, आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। SBI, कोटक महिंद्रा बैंक, HCL टेक, टाटा स्टील, जियो फाइनेंशियल और इंफोसिस जैसे दिग्गज शेयरों ने बाजार को मजबूती दी। दूसरी ओर, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, मैक्स हेल्थकेयर, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक जैसे शेयरों में दबाव नजर आया।

 

 

वैश्विक संकेतों से बढ़ा भरोसा

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी और अन्य वैश्विक बाजारों में आई तेजी का असर भारतीय बाजार पर साफ दिख रहा है। अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को लेकर स्थिति साफ होने से अनिश्चितता कम हुई है, जिससे खासकर निर्यात से जुड़ी कंपनियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इससे बाजार में रिस्क ऑन मूड बना हुआ है।

 

एफआईआई की वापसी से बाजार को सपोर्ट

विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की हालिया खरीदारी बाजार के लिए बड़ा पॉजिटिव संकेत है। बीते चार कारोबारी सत्रों में से तीन दिन एफआईआई ने कैश मार्केट में खरीदारी की है। वहीं डेरिवेटिव सेगमेंट में भारी शॉर्ट पोजिशन बने रहने से आने वाले दिनों में शॉर्ट कवरिंग की संभावना भी बाजार को सहारा दे सकती है।

Related Articles

Back to top button