रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

14 साल के रिकॉर्ड हाई पर रूस-यूक्रेन जंग के बीच शेयर मार्केट धड़ाम, सेंसेक्स 1,700 पॉइंट से ज्यादा टूटा

Share Market Today शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,161 पॉइंट टूटकर 53,172 पर खुला। इसके बाद ये 10.20 बजे 1,708 पॉइंट की गिरावट के साथ 52,625 पर आ गया है। बैंकिंग शेयर्स की जबरदस्त पिटाई देखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 29 में गिरावट है। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 459 अंक नीचे 15,785 पर कारोबार कर रहा है।

शुक्रवार को भी बड़ी गिरावट
इससे पहले शेयर बाजार में शुक्रवार को भी भारी गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 366 पॉइंट (0.66%) गिरकर 55,102 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 108 अंक (0.55%) टूटकर 16,498 पर बंद हुआ था।

14 साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा कच्चा तेल
रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमत में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। सोमवार यानी 7 मार्च, 2022 को तड़के सुबह ग्लोबल बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 130 डॉलर के पार पहुंच गई। इससे पहले कच्चे तेल ने सबसे पहले 2008 में 128 डॉलर का आंकड़ा छुआ था।

सोने में शानदार तेजी
Share Market Today सोने में आज शानदार तेजी देखने को मिल रही है। आज सुबह 10 बजे वायदा बाजार (MCX) में सोना 991 रुपए की बढ़त के साथ 53,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी भी 1,679 रुपए 70,965 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button