Share market holiday; क्या 1 जनवरी को बंद रहेगा Stock Market? NSE ने अगले साल की जारी की हॉलिडे लिस्ट

Share market holiday नया साल आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। नए साल 2026 के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने मार्केट हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। इस लिस्ट में बताया गया है कि अगले साल शेयर बाजार कुल 15 दिन बंद रहेगा। इसके अलावा चार दिन ऐसे होंगे जो वीकेंड पर पड़ते हैं और ट्रेडिंग नहीं होती।
1 जनवरी 2026 को बाजार खुला या बंद?
नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2026 (गुरुवार) को शेयर बाजार बंद नहीं रहेगा। NSE की लिस्ट के मुताबिक उस दिन ट्रेडिंग होगी।
गौरतलब है कि शेयर बाजार हर साल कुछ तय राष्ट्रीय और धार्मिक त्योहारों पर बंद रहता है। इसके अलावा शनिवार-रविवार को भी नियमित छुट्टी रहती है।
बढ़ सकती है एक दिन की छुट्टी
निवेशकों के बीच चर्चा है कि 2026 में शेयर बाजार की छुट्टियां 15 के बजाय 16 दिन भी हो सकती है। वजह है कि गुरुवार, 15 जनवरी 2026 को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) का चुनाव होना तय है। ऐसे में माना जा रहा है कि उस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा सकता है।
दिलचस्प बात यह है कि 2017 में भी BMC चुनाव के दिन छुट्टी का ऐलान किया गया था, इसलिए इस बार भी उम्मीदें बढ़ गई हैं। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
2026 में मुहूर्त ट्रेडिंग कब होगी?
हर साल दिवाली के मौके पर खास मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाता है। साल 2026 में मुहूर्त ट्रेडिंग 8 नवंबर (रविवार) को होगी। हालांकि इसके समय की आधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी। इस दौरान निवेशक नए साल की शुरुआत शुभ मानकर ट्रेडिंग करते हैं।
2026 में शेयर बाजार की छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
| तारीख | त्योहार |
|---|---|
| 26 जनवरी 2026 | गणतंत्र दिवस |
| 03 मार्च 2026 | होली |
| 26 मार्च 2026 | श्रीराम नवमी |
| 31 मार्च 2026 | महावीर जयंती |
| 03 अप्रैल 2026 | गुड फ्राइडे |
| 14 अप्रैल 2026 | डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती |
| 01 मई 2026 | महाराष्ट्र दिवस |
| 28 मई 2026 | बकरीद (ईद-उल-अजहा) |
| 26 जून 2026 | मुहर्रम |
| 14 सितंबर 2026 | गणेश चतुर्थी |
| 02 अक्टूबर 2026 | गांधी जयंती |
| 20 अक्टूबर 2026 | दशहरा |
| 10 नवंबर 2026 | दिवाली (बलिप्रतिपदा) |
| 24 नवंबर 2026 | गुरु नानक जयंती |
| 25 दिसंबर 2026 | क्रिसमस |
Share market holidayअगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो इन छुट्टियों की जानकारी पहले से होना बेहद जरूरी है। इससे आप अपने ट्रेड, निवेश और फंड ट्रांसफर की प्लानिंग सही तरीके से कर सकते हैं और किसी तरह की असुविधा से बच सकते हैं।



